फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The salesman was murdered for robbery, the criminals remained at the crime scene for 14 minutes

Budaun: 24 घंटे में 55 सीसीटीवी कैमरे खंगाले... तब बदमाशों तक पहुंची पुलिस, सेल्समैन की हत्याकांड का खुलासा

Fri, 16 May 2025 01:29 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: बरेली ब्यूरो Updated Fri, 16 May 2025 01:29 AM IST
सार

मुठभेड़ में पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए एसओजी की टीम लगी हुई है। 

विज्ञापन
The salesman was murdered for robbery, the criminals remained at the crime scene for 14 minutes
मुठभेड़ में पकड़े गए बदमाश - फोटो : पुलिस विभाग

विस्तार

बदायूं के कुंवरगांव में शराब की दुकान के सेल्समैन हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया। मुठभेड़ में पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए एसओजी की टीम लगी हुई है। पुलिस ने बताया कि लूट के इरादे से सेल्समैन की हत्या की गई थी। घटना को अंजाम देने के लिए बाइक सवार बदमाश वहां पर 14 मिनट तक रुके थे।
विज्ञापन


पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार अभियुक्त कादरचौक निवासी मोहित ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि उसने गैंग सरगना बिहारी, उझानी निवासी श्याम सिंह और इरफान के साथ ही मिलकर घटना को अंजाम दिया था। ठेके पर लूट के लिए पहले रेकी की। पता चला कि दुगरैया देसी शराब के ठेके पर बिक्री बहुत होती है। ठेके पर करीब सात लाख रुपये इकठ्ठा है। श्याम ने तमंचा और कारतूस की व्यवस्था की। फिर मंगलवार की शाम को उझानी से करीब आठ बजे वह सभी ठेके पर पहुंचे। 
विज्ञापन


इरफान पेड़ के पास खड़ा हो गया और मोहित व बिहारी ठेके पर पहुंच गए। बिहारी ने तमंचा दिखाकर सेल्समैन मुकेश यादव से रुपये छीनने की कोशिश की। मुकेश ने उसका गला पकड़ लिया। इसी दौरान बिहारी ने तमंचे से मुकेश को सिर में गोली मार दी और 27 हजार रुपये लूट लिए। मुकेश खून से लतपथ होकर जमीन पर गिर गया और चारों बदमाश निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

खुलासा करने वाली टीम को 50 हजार रुपये का इनाम
घटना का 24 घंटे में खुलासा करने पर डीआईजी ने पुलिस टीम को 50 हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की है। एसएसपी ने बताया कि सेल्समैन हत्या कांड का खुलासा करना इतना आसान नहीं था, लेकिन पुलिस टीम ने मेहनत की और तीन बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। वहीं, मुख्य सरगना की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।

नामजदों से नहीं की पूछताछ
मुकेश के भाई ने आहूजा ग्रुप के एमडी पंकज खुराना व ज्योति बाबू को नामजद किया था। पुलिस ने नामजद दोनों लोगों से पूछताछ नहीं की है। इस पर भी सवाल उठ रहे हैं।

55 सीसीटीवी कैमरे खंगाले
हत्याकांड का खुलासा करने के लिए पुलिस टीम ने 24 घंटे में 55 सीसीटीवी कैमरे खंगाल डाले। तब जाकर बदमाशों तक पुलिस टीम पहुंच सकी। बृहस्पतिवार को हत्या का खुलासा पुलिस ने करते हुए तीन आरोपियों को जेल भेजा है।

एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि जांच में लूट के इरादे से ही बदमाश वहां पहुंचे थे और विरोध करने पर गोली मारने की बात अभियुक्तों ने स्वीकार की है। अभी मुख्य आरोपी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के बाद यह साफ होगा कि उसने लूट के इरादे से घटना को अंजाम दिया या फिर हत्या के पीछे कोई अन्य भी है। वहीं नामजद लोगों से पूछताछ से पहले परिवार के लोगों के बयान व उनकी कॉल डिटेल निकलवाई जा रही है। अगर संलिप्तता किसी स्तर पर पाई जाती है तो नामजदों को भी जेल भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed