फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The salesman committed suicide after being provoked by his wife

Budaun News: सेल्समैन ने पत्नी के उकसावे में आकर की थी आत्महत्या

Mon, 14 Jul 2025 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jul 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
The salesman committed suicide after being provoked by his wife
उझानी। करीब तीन महीने पहले सेल्समैन गौरव मथुरिया का शौचालय के टैंक में शव मिलने के मामले में नया मोड़ आ गया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मृतक की पत्नी, साली और ससुर के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

किलाखेड़ा मोहल्ला निवासी गौरव मथुरिया (30) फिश पॉट के सेल्समैन थे। सीजेएम कोर्ट के आदेश पर भाई लकी की ओर से दर्ज रिपोर्ट के अनुसार गौरव की शादी करीब 11 साल पहले बदायूं में मीराजी चौकी क्षेत्र की निवासी प्रीति से हुई थी। शादी के दो-तीन साल बाद ही प्रीति ने दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज करा दिया।
विज्ञापन

इसके बाद वर्ष 2022 में समझौता हो जाने के साथ ही प्रीति और गौरव पैतृक घर में रहने लगे। आरोप है कि प्रीति ने इसके बाद भी गौरव को परेशान करना नहीं छोड़ा। एक और 18 अप्रैल को प्रीति ने गौरव को बुरी तरह पीटा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि अगले दिन गौरव जब घर नहीं लौटा तो लकी समेत परिवार के लोगों ने खोजबीन की। 20 अप्रैल को गौरव का शव गौतमपुरी मोहल्ले की नई बस्ती निवासी चरन सिंह के निर्माणाधीन मकान के शौचालय के टैंक में पड़ा मिला। लकी ने बताया कि प्रीति, उसके पिता और बहन के खिलाफ कोतवाली में शिकायत की, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की।

इसके विपरीत प्रीति की तहरीर पर पुलिस ने लकी, उनकी मां और बहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। लकी ने बताया कि इस पर उसने कोर्ट की शरण ली। जिस पर पुलिस ने प्रीति, उसके पिता मुन्नालाल और बहन मिन्नी के खिलाफ गौरव को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed