फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Police officer made comment on pandits audio goes viral in Budaun

थानेदार का ऑडियो वायरल: 'पंडितों के खिलाफ लिखा चुका हूं कई मुकदमे', एसएसपी ने सीओ की सौंपी जांच

Mon, 01 Jul 2024 01:10 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: बरेली ब्यूरो Updated Mon, 01 Jul 2024 01:10 PM IST
सार

बदायूं में एक थानेदार का ऑडियो वायरल हुआ है, जिसमें जाति विशेष पर टिप्पणी कर रहे हैं। ऑडियो वायरल होने के बाद ब्राह्मण संगठनों ने बयानबाजी करने वाले एसओ वेदपाल सिंह के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
Police officer made comment on pandits audio goes viral in Budaun
थाना फैजगंज बेहटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के फैजगंज बेहटा थाने के प्रभारी वेदपाल सिंह का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वह कह रहे हैं कि पंडितों के खिलाफ कई मुकदमे लिखवा चुके हैं। थाने भेज दो तो बरात चढ़ने से रोकने वालों के खिलाफ भी मुकदमा लिखवा दूंगा। अगर मामला सही हो तो मुकदमा लिखने में हम देरी ही नहीं करते। इस मामले में एसएसपी ने बिसौली के सीओ को जांच सौंपी है।

विज्ञापन


ऑडियो क्लिप के अनुसार, शनिवार को कुंवरगांव इलाके के एक व्यक्ति ने फैजगंज बेहटा एसओ वेदपाल सिंह को कॉल की थी। वह पाठकपुर धनियावली गांव में चल रहे विवाद को लेकर कॉल कर रहा था और अनुसूचित जाति के लोगों की ओर से एफआईआर दर्ज कराने की सिफारिश कर रहा था। इस दौरान एसओ और उसके बीच बातचीत हुई। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- UP: भारतीय न्याय संहिता के तहत बरेली में प्रदेश की दूसरी FIR, बच्चा चोरी के मामले में दर्ज हुई रिपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओ कहते सुने गए कि अभी परसों पंडितों का मामला सामने आया था। उसमें एफआईआर दर्ज कर ली गई थी। कुछ दिन पहले धनियावली गांव में दो जातियों के लोगों के बीच विवाद हुआ था। तब से एक जाति के लोगों ने दूसरी जाति के लोगों को भंडारे से उठा दिया था। हमने तहरीर देने को कहा तो उन्होंने आपस में फैसला कर लिया। अब वही लोग उकसाने में आ गए हैं। उनकी बात मान रहे हैं। लगता है हमारा समाज सुधरने वाला नहीं है। फिर बोले-तहरीर दें तो हम इनकी ओर से भी एफआईआर दर्ज करा देंगे।  

ब्राह्मण संगठनों ने की एसओ पर कार्रवाई की मांग
ब्राह्मण संगठनों ने बयानबाजी करने वाले एसओ वेदपाल सिंह के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में ब्राह्मण महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवेश दत्त भारद्वाज ने एडीजी तथा एसएसपी से फोन पर बात की। ब्राह्मण जाति के बारे में विवादित बोल बोलने वाले एसओ के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है। अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा के प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल पाठक ने कहा है कि थानाध्यक्ष की कुर्सी पर बैठकर जातिवाद के आधार पर मुकदमे दर्ज करना उचित नहीं। वह पुलिस महकमे के आला अधिकारियों से बात कर कठोर कार्रवाई की मांग करेंगे। 

फैजगंज बेहटा के एसओ वेदपाल सिंह ने कहा कि शनिवार को मेरे नंबर पर एक व्यक्ति की कॉल आई थी। कॉल करने वाला एक पक्ष की सिफारिश कर रहा था और एफआईआर दर्ज कराने को कह रहा था। उसी दौरान यह बातचीत हुई, लेकिन हमने किसी जाति पर टिप्पणी नहीं की है। हमने केवल एफआईआर दर्ज होने के बारे में बताया था। फिर उसी व्यक्ति ने ऑडियो क्लिप वायरल कर दी।   

एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने कहा कि सुबह पुलिस लाइन में मीटिंग हो रही थी। उसी दौरान हमने एसओ से इस बारे में पूछा था तो उन्होंने बताया था कि ऐसी कोई आपत्तिजनक टिप्पणी नहीं की है। हालांकि हमने सीओ बिसौली को जांच दे दी है। जांच रिपोर्ट में जो सच्चाई सामने आएगी, उसके अनुसार कार्रवाई जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed