{"_id":"68bf31cde389bfbc7a0ecc2a","slug":"the-roof-of-a-kutcha-house-collapsed-an-elderly-woman-died-after-being-buried-under-it-badaun-news-c-123-1-sbly1018-146628-2025-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: कच्चे मकान की छत गिरी, दबकर बुजुर्ग महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: कच्चे मकान की छत गिरी, दबकर बुजुर्ग महिला की मौत
विज्ञापन
बदायूं। बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव हरदासपुर में सोमवार की शाम कच्चे मकान की छत अचानक भरभराकर गिर गई। मलबे में दबकर बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। परिवार के लोगों ने पुलिस कार्रवाई से मना किया है।
गांव हरदासपुर की रहने वाली विद्या देवी (69) के दो बेटे सोमपाल व संतोकी के अलावा नाती पोतों से भरा परिवार है। सोमवार को वह घर में लेटी थीं। शाम करीब चार बजे कच्चे मकान की छत अचानक भरभराकर गिर गई। मलबे में दबकर विद्या देवी की मौके पर ही मौत हो गई। परिवार में कोहराम मच गया।
सूचना पर पहुंचे लेखपाल राहुल सिंह ने अपनी टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। परिजनों ने पुलिस कार्रवाई से मना कर दिया। उनका अंतिम संस्कार गांव की श्मशान भूमि पर किया गया है।