फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The road will be renovated, Rs 40.20 lakh approved.

Budaun News: सड़क का होगा नवीनीकरण, 40.20 लाख रुपये स्वीकृत

Wed, 11 Mar 2026 01:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
The road will be renovated, Rs 40.20 lakh approved.
बदायूं। उझानी क्षेत्र के पटपरागंज, भूड़ा भदरौल और कुढ़ाशाहपुर से ककोड़ा को जाने वाले मार्ग का नवीनीकरण कराया जाएगा। इस कार्य के लिए शासन की ओर से 40.20 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। विभाग ने निर्माण कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जिले में ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों को बेहतर बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है। ऐसे में पटपरागंज, भूड़ा भदरौल और कुढ़ाशाहपुर से ककोड़ा को जाने वाले निर्माण और सुधार कार्य से क्षेत्र के ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलेगा। लंबे समय से यह मार्ग संकरा और कई जगहों पर जर्जर स्थिति में था।
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों के अनुसार, इस मार्ग को मजबूत और आकर्षक बनाया जाएगा। सड़क के दोनों ओर सफाई, समतलीकरण और अन्य आवश्यक कार्य भी कराए जाएंगे। इससे मार्ग की स्थिति में सुधार होगा और दुर्घटनाओं की आशंका भी कम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण असलम, सुदेश शर्मा, मोहित मिश्रा का कहना है कि इस मार्ग से कई गांवों का संपर्क जुड़ा हुआ है। सड़क ठीक होने से लोगों को बाजार, अस्पताल और अन्य जरूरी स्थानों तक पहुंचने में आसानी होगी। इसके अलावा किसानों को भी अपनी फसल को मंडी तक पहुंचाने में सुविधा मिलेगी।

एक्सईएन नरेश कुमार सिंह का कहना है कि टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। साथ ही प्रयास रहेगा कि निर्धारित समय सीमा के भीतर सड़क निर्माण कार्य को पूरा कर लिया जाए, ताकि क्षेत्र के लोगों को जल्द से जल्द बेहतर सड़क सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed