फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The road is being constructed from Wazirganj to Arsis Barkhin via Vijay Nagla.

Budaun News: वजीरगंज से विजय नगला होते हुए अर्सिस बर्खिन तक बन रही सड़क

Thu, 08 Jan 2026 12:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jan 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
The road is being constructed from Wazirganj to Arsis Barkhin via Vijay Nagla.
वजीरगंज से कुंवरगांव होते हुए अर्सिस को जाने वाला टूटी सड़क। संवाद
बदायूं। वजीरगंज से विजय नगला होते हुए अर्सिस-बर्खिन को जोड़ने वाला लगभग 13.65 किलोमीटर लंबा मार्ग लंबे समय से बदहाल स्थिति में है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे, टूटी पटरियां और उखड़ी हुई गिट्टी के कारण लोगों का निकलना मुश्किल है। बरसात के दिनों में कीचड़ और पानी भरने से स्थिति और खराब हो जाती थी। इस मार्ग से करीब 10 गांवों के लोगाें को रोजाना आवागमन रहता है। अब इस सड़क को 25.44 करोड़ रुपये की लागत से बनाने का काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन

वजीरगंज से विजय नगला होते हुए अर्सिस बर्खिन को जाने वाले रोड पर कसेर पनौटा, मोहनपुर, गंज, वनगढ़, युसुफनगर, बर्खिन समेत अन्य गांवों के लोगों का रोजाना आना रहता है। सड़क टूटी होने के कारण लोग काफी परेशान हो रहे थे। इसको लेकर ग्रामीणों ने कई बार जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से सड़क को बनवाने की मांग की।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग की ओर से इसको कार्य योजना में शामिल करते हुए शासन से बजट मांगा गया। शासन से स्वीकृति और बजट मिलने के बाद में विभाग ने इस दिशा में काम शुरू कर दिया। यह सड़क करीब 25.44 करोड़ रुपये की लागत से बनाई जा रही है। इसके बन जाने से किसानों को अपनी फसल मंडी तक ले जाने में आसानी होगी। वहीं, बच्चों को स्कूल-कॉलेज जाने में परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसके जहां अलावा क्षेत्र में व्यापार और आवागमन बढ़ने से स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्माण कार्य तय समय सीमा में पूरा कराया जाएगा। गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। इसके बन जाने से लोगों को आने-जाने में परेशानी नहीं होगी। -वंदना सोनकर, एक्सईएन, लोक निर्माण विभाग

वजीरगंज से कुंवरगांव होते हुए अर्सिस को जाने वाला टूटी सड़क। संवाद

वजीरगंज से कुंवरगांव होते हुए अर्सिस को जाने वाला टूटी सड़क। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed