फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The road constructed at a cost of Rs. 2.5 crore in Barenia got damaged in a month

Budaun News: एक महीने में उखड़ गई बरेनिया में ढाई करोड़ से बनी सड़क

Tue, 27 May 2025 12:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 27 May 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
The road constructed at a cost of Rs. 2.5 crore in Barenia got damaged in a month
बदायूं। दातागंज तहसील के गांव बरेनिया में एक महीने पहले ढाई करोड़ की लागत से बनाई गई सड़क उखड़ गई। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत पीडब्ल्यूडी के अधिकारियाें से की है, लेकिन सुनवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन


पीडब्ल्यूडी के प्रांतीय खंड ने बरेनिया में अकबरपुर को जोड़ने वाली ढाई किमी लंबी और 20 फिट चौड़ी सड़क का निर्माण एक महीना पहले करवाया था। यह सड़क अब जगह- जगह से उखड़ गई है। ग्रामीणों ने इस सड़क की गुणवत्ता को लेकर कई बार आपत्ति थी। आईजीआरएस पर शिकायत की तो प्रांतीय खंड के एक्सईएन ने सड़क निर्माण गुणवत्तापूर्ण होने की रिपोर्ट लगा दी। शिकायतकर्ता सार्थक द्विवेदी, विद्याराम, रवींद्र दुबे, निशांत, प्रवेश कुमार व जगजीत सिंह ने आरोप लगाया कि सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग किया गया है। उनकी शिकायत किसी अधिकारी ने नहीं सुनी और न ठेकेदार देवेंद्र राज ने सड़क की गुणवत्ता सुनिश्चित की। प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता को भी जानकारी दी गई लेकिन उन्होंने कोई ठोस कदम नहीं उठासया।
विज्ञापन

सड़क की काली सतह की बजरी जगह-जगह से उखड़ चुकी है। सतह खुरदुरी हो गई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि अधिशासी अभियंता ने ठेकेदार से साठगांठ कर निर्माण कार्य की गुणवत्ता की अनदेखी की। इससे ग्रामीणों में नाराजगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सड़क का निर्माण अभी एक महीने पहले ही करवाया गया है। अगर, सड़क उखड़ रही है तो ग्रामीणों को इसकी शिकायत करनी चाहिए। शिकायत मिलने पर जांच करवाकर कार्रवाई की जाएगी। -नरेश कुमार, एक्सईएन लोक निर्माण विभाग बदायूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed