फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The risk of heat stroke is increasing as the temperature rises

Budaun News: तापमान बढ़ने के साथ ही बढ़ रहा हीट स्ट्रोक का खतरा

Sun, 18 Jun 2023 01:06 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sun, 18 Jun 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
The risk of heat stroke is increasing as the temperature rises
जिला अस्पताल की ओपीडी में दवा लेने को लगी मरीजों की लाइन। संवाद
बदायूं। तापमान बढ़ने के साथ ही लू भी झुलसा रही है। इससे हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ गया है। हीट स्ट्रोक के शिकार लोग अस्पतालों में पहुंच रहे हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी में आ रहे मरीजों में आधे से ज्यादा उल्टी, दस्त और डायरिया के हैं।
विज्ञापन

तेज धूप के साथ लू भी चल रही है। लोग हीट स्ट्रोक की चपेट में लोग आने लगे हैं। तीन दिन में जिला अस्पताल की ओपीडी में आए मरीजों में हीट स्ट्रोक के लक्षण देखे गए। ऐसे में डॉक्टर सभी को बचाव के सुझाव दे रहे हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी में इन दिनों सुबह से ही मरीजों की लाइन लग रही है। इनमें डायरिया, उल्टी-दस्त के मरीजों की संख्या सबसे ज्यादा है। शनिवार को भी हीट स्ट्रोक के लक्षण वाले कई मरीज जिला अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन

------
ये हैं हीट स्ट्रोक के लक्षण
- शरीर का तापमान एक साथ बढ़ना।
- पसीना आना बंद हो जाना।
- दिल की धड़कन तेज होना।
- भ्रम, असंतुलन और दौरे की स्थिति आना।
- सिरदर्द, मांसपेशियों में अकड़न।
- कमजोरी महसूस होना।
- गला सूखना।
- त्वचा पर चकत्ते बनना।
- अचानक बेहोशी आना।
-----
हीट स्ट्रोक के लक्षण दिखने पर तुरंत हों सावधान
फोटो 17 बीडीएन- 24
- तापमान बढ़ने के साथ ही लू चलने से हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ गया है। हीट स्ट्रोक के लक्षण दिखाई देने पर सबसे पहले कूलर, पंखा चलाकर लेंटे। बर्फ की पट्टियां सिर पर रखें। इलेक्ट्राल या नमक, चीनी, पानी का घोल लगातार पीएं। शरीर में पानी की कमी न होने दें। बच्चों को उल्टी, दस्त हों तो ओआरएस का घोल थोड़ी-थोड़ी देर पर देते रहें। हीट स्ट्रोक से बचने के लिए तेज धूप में घर से बाहर न निकलें। बाहर का खाना खाने से बचें। हरी सब्जी, ताजे फल, चावल के मांड़ का सेवन करें। तरल पदार्थ का सेवन ज्यादा से ज्यादा करते रहें। सूती कपड़े पहनें और सिर ढककर घर से बाहर निकलें। - डॉ. दिनेश यादव, वरिष्ठ परामर्शदाता जिला महिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

------

जिला अस्पताल की ओपीडी में दवा लेने को लगी मरीजों की लाइन। संवाद

जिला अस्पताल की ओपीडी में दवा लेने को लगी मरीजों की लाइन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed