फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The Revenue Department team in Shekhangala removed the encroachment from 710 meters of Chak Marg

Budaun News: शेखानगला में राजस्व विभाग की टीम ने 710 मीटर चकमार्ग से हटवाया कब्जा

Thu, 21 Nov 2024 11:49 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2024 11:49 PM IST
विज्ञापन
The Revenue Department team in Shekhangala removed the encroachment from 710 meters of Chak Marg
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव शेखानगला में लंबे समय से चकमार्ग पर हुए अवैध कब्जे को एसडीएम के निर्देश पर बृहस्पतिवार की सुबह राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने हटवा दिया। करीब 710 मीटर लंबा चकमार्ग खाली करवाया गया है।
विज्ञापन

एसडीएम रिपुदमन सिंह ने बताया कि क्षेत्र के गांव शेखानगला के पास चकमार्ग को गांव आराम सिंह, साधु सिंह, रामवीर सिंह आदि ने कब्जा कर अपने खेतों में मिला लिया था, जिससे अन्य लोगों को निकलने में परेशानी हो रही थी। पिछले दिनों गांव के अमर सिंह, हीरा सिंह, खुशीराम आदि ने चकमार्ग खाली कराने को लेकर तहसील दिवस में शिकायत की थी।
विज्ञापन

इसके बाद राजस्व और पुलिस टीम का गठन कर उक्त चकमार्ग खाली करने के निर्देश दिए गए। एसडीएम ने बताया कि टीम ने पहुंचकर करीब 710 मीटर लंबे और चार मीटर चौड़ा चकमार्ग को खाली कराया। इस मौके पर राजस्व निरीक्षक हरपाल सिंह, लेखपाल श्याम कुमार लवी भारद्वाज आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed