फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The renovation of the railway station could not be done in a year

Budaun News: साल भर में नहीं हो सका रेलवे स्टेशन का जीर्णोद्धार

Wed, 12 Feb 2025 12:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
The renovation of the railway station could not be done in a year
रेलवे स्टेशन पर अधूरा पड़ा निर्माण कार्य। संवाद
बदायूं। मार्च 2024 तक रेलवे स्टेशन बदायूं के जीर्णोद्धार का काम पूरा होना था, जो एक साल बाद भी नहीं हो सका है। अमृत भारत योजना के तहत रेलवे स्टेशन के जीर्णोद्धार का काम पूरा करने के लिए निर्धारित किए गए समय में मात्र 40 से 50 फीसदी ही काम कर हो सका था। अब फिर से मार्च का महीना आने वाला है, लेकिन काम 40 फीसदी से अधिक अधूरा पड़ा है।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन के कायाकल्प के लिए 4.68 करोड़ रुपये का बजट पास हुआ था। इसमें प्लेटफॉर्म के उच्चीकरण, वाहन स्टैंड का विस्तार, आरक्षण कार्यालय से मुख्य प्रवेश पोर्टिको तक कवर्ड पाथवे निर्माण, बुकिंग हाल में फॉल सीलिंग और भित्ति चित्र लगाना, प्लेटफाॅर्म और पार्सल कार्यालय के बीच प्रतीक्षालय बनाने आदि का काम होना था।
विज्ञापन

इसके अलावा पैदल उपरिगामी पुल से प्लेटफॉर्म के छज्जे तक कवर्ड पाथवे बनाया जाना प्रस्तावित था। साथ ही दोनों प्लेटफार्मों पर पर्याप्त संख्या में वाटर बूथ, नए डिजाइन के यूरिनल्स और वॉश बेसिन के साथ-साथ दिव्यांग प्रसाधन के दरवाजों को भी सुधारा जाना था। वहीं प्रकाश व्यवस्था के लिए मिनी मास्ट, फ्लड लाइट और सौर ऊर्जा पैनल लगाए जाने थे। फिलहाल एक साल बीत जाने के बाद भी यहां अधिकतर काम अधूरे पड़े हुए हैं। यहां केवल प्लेटफाॅर्मों के उच्चीकरण का ही काम होता नजर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



स्टैंड का काम भी अधूरा
लोगों को अधूरे पड़े कामों से भी इतनी परेशानी नहीं है जितनी गंदगी से है। इसके अलावा वाहन स्टैंड का काम पूरा न होने से स्टेशन पर अस्थायी स्टैंड बनाकर काम चलाया जा रहा है।


दिव्यांग प्रसाधन का काम भी नहीं हो सका पूरा

अमृत योजना के तहत दिव्यांगजनों के लिए प्रसाधन का निर्माण कार्य भी अधूरा पड़ा है। यहां आने वाले दिव्यांगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।



29 जनवरी 2024 के बाद 08 फरवरी को फिर पहुंचीं थीं डीआरएम

पिछले साल जनवरी के महीने में डीआरएम रेखा यादव ने स्टेशन का निरीक्षण किया था। उन्हाेंने मार्च 2024 तक जीर्णोद्धार का कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए थे, लेकिन समय निकले ही एक साल होने वाला है, फिर भी काम पूरा नहीं हो सका है। शनिवार को डीआरएम रेखा यादव ने फिर अपनी टीम के साथ रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। 40 फीसदी से अधिक काम अधूरे दिखे, उन्होंने संबंधित को जल्द कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं। कुछ देर रुकने के बाद वह कासगंज के लिए रवाना हो गईं।





पिछले साल मार्च तक जीर्णोद्धार का काम पूरा होना था, लेकिन एक साल से अधिक समय होने के बाद भी कार्य मात्र 60 फीसदी ही हो सका है। विभाग को कई बार लिखित पत्र भी भेजा गया है, लेकिन कार्य धीमी गति से चल रहा है। डीआरएम मैडम ने निरीक्षण कर जल्द कार्य पूरे कराने के निर्देश कार्यदायी संस्था को दिए हैं। -बिशंभर दयाल, स्टेशन मास्टर, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed