{"_id":"69ac8135130bdec45c077132","slug":"the-refilling-date-of-fire-fighting-cylinders-found-in-the-records-is-future-badaun-news-c-123-1-sbly1001-158736-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: अभिलेखों में अग्निशमन सिलिंडरों की रिफिलिंग तिथि भविष्य की मिली दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: अभिलेखों में अग्निशमन सिलिंडरों की रिफिलिंग तिथि भविष्य की मिली दर्ज
विज्ञापन
समय से पहले ही भर गया अग्निशमन सिलिंडर। संवाद
बदायूं। ब्लॉक कादरचौक के गांव लभारी स्थित प्राथमिक विद्यालय में हाल ही में खाना बनाते समय लगी आग की घटना के बाद कई अनियमितताएं सामने आई हैं। स्कूल में मौजूद अग्निशमन सिलिंडर की रिफिलिंग तिथि अभिलेखों में भविष्य की दर्ज मिली है, जबकि सिलिंडर पहले से ही उपयोग में था। इससे विभागीय व्यवस्था और अभिलेखों की सत्यता पर सवाल उठने लगे हैं।
गांव लभारी स्थित प्राथमिक विद्यालय के रिकॉर्ड के अनुसार अग्निशमन सिलिंडर की रिफिलिंग तिथि 21 मार्च 2026 दर्शाई गई है। इसे एक वर्ष के लिए वैध बताते हुए इसकी समाप्ति तिथि 20 मार्च 2027 अंकित की गई है, जबकि स्कूल में यह सिलिंडर इससे पहले ही रखा हुआ था। छह मार्च को आग लगने पर जब इसका उपयोग किया, तो वह चल तक नहीं सका।
उसके हालात देखकर साफ था कि वह काफी समय से यूं ही साइड में रखा हुआ है। इस विसंगति से साफ संकेत मिलता है कि कागजों में तिथि आगे बढ़ाकर व्यवस्थाओं को सही दिखाने का प्रयास जाता है।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह मामला केवल एक विद्यालय तक सीमित नहीं है, बल्कि जिले के कई परिषदीय स्कूलों में इसी तरह की अनियमितताएं देखने को मिल रहीं हैं। आरोप है कि ब्लॉक स्तर से लेकर जिला स्तर तक अधिकारियों की मिलीभगत से कागजी कार्रवाई पूरी दिखाकर सरकारी धनराशि का बंदरबांट किया जा रहा है। वास्तविकता में स्कूलों में सुरक्षा और अन्य सुविधाओं की स्थिति उतनी बेहतर नहीं है, जितनी अभिलेखों में दर्शाई जाती है।
नए सिलिंडर खरीद में भी खेल, एबीसी की जगह ले रहे बीएस
परिषदीय स्कूलों में नए सिलिंडर खरीदने में भी जमकर खेल किया गया है। स्कूलाें में लकड़ी, कागज से लेकर गैस, तेल, बिजली के तार, मोटर आदि होता है। ऐसे में यहां पर एबीसी अग्निशमन सिलिंडर की खरीदारी जरूरी है। क्योंकि एबीसी अग्निशमन सिलिंडर लकड़ी, कागज, बिजली तार, गैस पर काबू पाता है, जबकि अधिकांश स्कूलों में बीसी अग्निशमन सिलिंडर लिए गए हैं, जो केवल बिजली के तार, गैस आदि पर काबू पा सकते हैं। लकड़ी, कागज आदि पर वह कारगर सिद्ध नहीं होगा।
अग्निशमन सिलिंडरों की श्रेणी के संबंध में कोई जानकारी नहीं है। इसको दिखवाते हैं। किस स्तर पर लापरवाही हुई है। उसके हिसाब से कार्रवाई की जाएगी। -वीरेंद्र कुमार सिंह, बीएसए
स्कूलों में एबीसी अग्निशमन सिलिंडर होने चाहिए। क्योंकि यह सिलिंडर लकड़ी, कागजों की आग पर काबू पा सकता है। बीसी सिलिंडर में ऐसा नहीं है। -रामराजा यादव, मुख्य अग्निशमन अधिकारी