फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The ration dealer was sent to jail for cheating the consumer

Budaun News: उपभोक्ता से धोखाधड़ी करने पर कोटेदार को जेल भेजा

Wed, 17 Jul 2024 11:15 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
The ration dealer was sent to jail for cheating the consumer
जरीफनगर। थाना क्षेत्र में उपभोक्ता से धोखाधड़ी करने वाला कोटेदार ओमवीर मंगलवार रात पकड़ा गया। उसने फर्जी राशन कार्ड बनवाकर उपभोक्ता के बच्चों के नाम उस पर चढ़वा लिए थे और उनका राशन हड़प कर रहा था। बुधवार दोपहर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

ग्राम अंबियापुर निवासी चंद्रपाल ने 26 अक्तूबर 2023 को कोटेदार ओमवीर और सुरेश के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। चंद्रपाल का आरोप था कि कोटेदार ने उनकी बेटी और बेटे के नाम से फर्जी राशन कार्ड बनवा लिया था। तब से उनका राशन हड़पता आ रहा था। जब उन्हें जानकारी हुई तो उन्होंने कोटेदार और उसके सहयोगी सुरेश के खिलाफ धोखाधड़ी के तहत एफआईआर दर्ज कराई थी। इसकी विवेचना एसआई विजय कुमार गुप्ता कर रहे हैं। उन्होंने मंगलवार रात अंबियापुर गांव से पहले मंदिर के नजदीक से ओमवीर को गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार दोपहर उसका चालान कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed