फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The Ramlila enacts the cutting of Surpanakha's nose, leading to chants of "Jai Shri Ram"

Budaun News: रामलीला में सूर्पणखा की नाक काटने का मंचन, गूंजे जय श्रीराम के नारे

Mon, 06 Oct 2025 01:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
The Ramlila enacts the cutting of Surpanakha's nose, leading to chants of "Jai Shri Ram"
बिल्सी। मोहल्ला छह स्थित मैदान में चल रही रामलीला में शनिवार रात सूर्पणखा प्रकरण का मंचन किया गया। पंचवटी में बैठे भगवान राम, लक्ष्मण और सीता को देखकर राम पर मोहित होकर सूर्पणखा उनसे शादी का प्रस्ताव रखती है। राम प्रस्ताव को ठुकराकर लक्ष्मण के सामने प्रस्ताव रखने की बात कहते हैं। लक्ष्मण को शादी करने के लिए कहने पर लक्ष्मण भाई की आज्ञा के बिना शादी न करने की बात कहते हैं। एक बार फिर सूर्पणखा राम के पास जाती है, तो वहीं जवाब मिलता है। इस पर गुस्साई सूर्पणखा सीता को बुरा भला कहती है। लक्ष्मण के पास जाकर राम को काले रंग का कहकर लक्ष्मण को रिझाने का प्रयास करती है। भाई के लिए अपशब्द सुनने पर लक्ष्मण कटार निकालकर सूर्पणखा की नाक काट देते हैं। इस दृश्य पर दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से श्रीराम का जयघोष किया। मंचन के दौरान विनोद पालावील, उमेश चंद्र गुप्ता, अजीत सिंह गूर्जर, संजीव वार्ष्णेय, विवेक राठी, जितेंद्र वार्ष्णेय, शेखर सक्सेना आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed