फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The Ram Baraat was adorned with the sound of bands and the splendor of tableaux.

Budaun News: बैंडबाजों की गूंज और झांकियों की छटा से सजी राम बरात

Sun, 28 Sep 2025 09:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 09:10 AM IST
विज्ञापन
The Ram Baraat was adorned with the sound of bands and the splendor of tableaux.
शहर में निकाली गई रामबरात में शामिल झांकिया। संवाद
बदायूं। शहर में शनिवार को आस्था और उल्लास का अनूठा संगम देखने को मिला। बैंडबाजों की गूंज और रंग-बिरंगी झांकियों की छटा के बीच राम बरात बड़े धूमधाम से निकाली गई। यात्रा मार्ग पर जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर भगवान श्रीराम की बरात का स्वागत किया। बरात का नजारा देखने के लिए शहर ही नहीं, बल्कि आसपास के गांवों से भी लोग बड़ी संख्या में उमड़े।
विज्ञापन

राम बरात का शुभारंभ बिरुआबाड़ी मंदिर से हुआ। दोपहर से ही लोग दुकानों और घरों की छतों पर जमा होने लगे थे। शाम चार बजे जैसे ही शोभायात्रा निकलना शुरू हो गई। जिससे पूरा माहौल ‘जय श्रीराम’ के नारों से गूंज उठा। बरात पथिक चौक, काली सड़क, शास्त्री चौक, बड़ा बाजार, खैराती चौक, नेहरू चौक, गोपी चौक, लोटनपुरा, जोगीपुरा और महाराणा प्रताप चौक से होती हुई देर रात गांधी मैदान पहुंची। यहां भगवान श्रीराम और माता सीता का विवाह संपन्न हुआ।
विज्ञापन

---------
आकर्षण बनी झांकियां और नृत्य
-राम बरात में देश के अलग-अलग हिस्सों से आई झांकियां और सांस्कृतिक दल आकर्षण का केंद्र बने। आगरा, हाथरस और एटा की झांकियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। शोभायात्रा में नासिक का ढोल, अमृतसर का भांगड़ा, दिल्ली का जोगा-जोगिन, राजस्थान व आसाम का लोक नृत्य और इटावा के घोड़े विशेष आकर्षण रहे। इसके अलावा छत्तीसगढ़ के भिलाई से आए धमाल बैंड, हरिणावी ढोल ने लोगों को खूब झूमने पर मजबूर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
विदेशी मेहमानों की मौजूदगी रही खास
-बरात की विशेषता यह रही कि इसमें विदेशी मेहमान भी शामिल हुए। वृंदावन के इस्कॉन मंदिर से आए श्रद्धालु भगवान श्रीराम की भक्ति में रंगे नजर आए। विदेशी होने के बावजूद उनके चेहरे पर आस्था और उल्लास साफ झलक रहा था। भजन गाते और जयकारे लगाते हुए उन्होंने शोभायात्रा में हिस्सा लिया, जिसे देखकर लोग भावविभोर हो उठे।
------
श्रीरामलीला कमेटी के अध्यक्ष अरविंद कांत, मंत्री रविंद्र कुमार ने बताया कि शोभायात्रा का पथिक चौक पर डीएम अवनीश राय, एसएसपी डॉॅ. बृजेश कुमार सिंह, भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह, विधायक महेश चंद्र गुप्ता, शास्त्री चौक पर सराफा एसोसिएशन से सूर्य प्रकाश वैश्य, शरद रस्तोगी, अरविंंद गुप्ता, राज किशो वैश्य, खैराती चौक पर उप्र कैमिस्ट एंड ड्रग ऐसोसिएशन अध्यक्ष अखिल रस्तोगी, सचिव राजेश रस्तोगी, शिव स्वरुप गुप्ता, अशोक नारंग, राजीव रस्तोगी आदि स्वागत किया।

--------
कई लोगों के पर्स और मोबाइल चोरी
- राम बरात में भीड़ अधिक होने पर कई लोगों की जेब पर उचक्कों ने हाथ साफ कर दिया। कुछ के मोबाइल पार कर लिए। सिविल लाइंस निवासी रामवीर ने बताया कि भीड़ अधिक होने की वजह से लोग पास-पास से होकर निकले रहे। इस दौरान उनका किसी ने पर्स गायब कर दिया। वहीं रसूलपुर निवासी महिला ओमवती ने बताया कि उनके गले में पड़ी चेन पता नही किस ने निकाल ली है। वह थाने में तहरीर देने की बात कह रही।

शहर में निकाली गई रामबरात में शामिल झांकिया। संवाद

शहर में निकाली गई रामबरात में शामिल झांकिया। संवाद

शहर में निकाली गई रामबरात में शामिल झांकिया। संवाद

शहर में निकाली गई रामबरात में शामिल झांकिया। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed