फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The public has realized the deception of the central and state governments: Dharmendra Yadav

केंद्र व प्रदेश सरकार के छलावे को जान चुकी है जनता : धर्मेंद्र यादव

Sun, 20 Jul 2025 01:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jul 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
The public has realized the deception of the central and state governments: Dharmendra Yadav
बदायूं के सहसवान विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं के साथ धर्मेंद्र यादव व अन्य कार्यकर्ता मौजू
बदायूं। सपा नेता व बदायूं के पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव जिले में दो दिन के दौरे पर हैं। शनिवार को वह सपा कार्यकर्ताओं के निजी कार्यक्रमों में शामिल होकर अपने पुराने साथियों से मुलाकात की। उन्होंने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि आने वाली सरकार सपा की होगी।
विज्ञापन

इस दौरान सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि बदायूं की जनता ने सदैव ही सपा का सम्मान किया है। पार्टी के संघर्ष के दिनों में यहां के नेताओं ने कंधे से कंधा मिलाकर साथ दिया है। तभी पार्टी और अधिक मजबूत बनकर सामने आई है। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकारों के छलावे को प्रदेश की जनता जान चुकी है। प्रदेश की जनता ने सपा को अपना ऐतिहासिक समर्थन देकर संसद में देश की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बना दिया है। आने वाले समय में प्रदेश की बागडोर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के हाथों में लोग सौंपने के लिए तैयार हैं। प्रदेश व देश की भाजपा की सरकार से जनता ऊब चुकी है। इससे पहले सांसद ने सहसवान विधानसभा के कई गांव में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उन्होंने दुर्वेश यादव व पूर्व ब्लॉक प्रमुख रुमाली सिंह, हाजी तौफीक सहित अन्य के निजी व राजनीतिक कार्यक्रमों में शिरकत की। इस मौके पर पूर्व मंत्री प्रदीप यादव, पूर्व विधायक प्रेमपाल सिंह यादव, पूर्व विधायक हाजी मसर्रत अली उर्फ बिट्टन,पूर्व विधायक राजेश यादव,वरिष्ठ सपा नेता काजी रिजवान, पीयूष रंजन यादव, विपिन यादव, सुनील यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed