{"_id":"575c231f4f1c1b8c1b9c55da","slug":"the-problem-of-power-irrigation-industries-stalled","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कटौती से सिंचाई की दिक्कत, उद्योग-धंधे ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कटौती से सिंचाई की दिक्कत, उद्योग-धंधे ठप
बदायूं, ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीषण गर्मी में बिजली की आंख-मिचौली के कारण सिंचाई नहीं हो पा रही है। इससे फसलें सूख रही हैं। उद्योग-धंधे ठप पड़े हैं। मोबाइल टॉवरों से नेटवर्क बाधित हो रहा है। स्थानीय विद्युत उपकेंद्र से करीब साढ़े चार घटे तक विद्युत आपूर्ति हो रही है। इसमें भी लो-वोल्टेज और ट्रिपिंग होती रहती है। इसके चलते नलकूप नहीं चल पा रहे हैं।
किसानों की मैंथा, मक्का, तरबूज, खरबूजा, सब्जी आदि की फसलें सूख रही हैं। बिजली सप्लाई बाधित होने की वजह से किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भूमिगत जल स्रोत कम हो जाने से डीजल इंजन पानी नहीं उठा पा रहे है और सिंचाई का अन्य कोई साधन भी नहीं है। तालाब भी सूख गए हैं और पशु-पक्षी पानी के लिए तरस रहे हैं। बिजली सप्लाई बढ़ाने के लिए किसानों की मांग को अधिकारी नहीं सुन रहे हैं।