फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The priest was robbed of the crowns of the idols and cash at gunpoint

Budaun News: पुजारी पर तमंचा तानकर मंदिर की मूर्तियों के मुकुट व नकदी की लूटपाट

Tue, 12 Aug 2025 01:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 12 Aug 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
The priest was robbed of the crowns of the idols and cash at gunpoint
लूट के बाद मंदिर के कमरे में बिखरा पड़ा सामान। संवाद
दातागंज। कोतवाली क्षेत्र के गांव पापड़ हमजापुर स्थित बाबा खाटू श्याम मंदिर में रविवार रात छह बदमाश घुस आए। बदमाशों ने पुजारी के सिर पर तमंचा तानकर लूटपाट की। बदमाश मंदिर की मूर्तियों के चांदी के मुकुट व 40 हजार की नकदी लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने चोरी की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है। घटना से श्याम प्रेमियों में आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन

दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव पापड़ में सिद्धपीठ बाबा खाटू श्याम मंदिर है। मंदिर के पुजारी आनंद प्रकाश ने बताया कि रविवार रात वह मंदिर के कमरे में सो रहे थे। इसी बीच करीब छह बदमाश मंदिर के पिछले हिस्से से अंदर दाखिल हो गए। बदमाशों ने मंदिर में विराजमान देवी-देवताओं की मूर्तियों के चांदी के मुकुट व अन्य जेवर उतार लिए। इसके बाद बदमाशों ने दानपत्र का ताला तोड़कर करीब 40 हजार की नकदी निकाल ली। दानपत्र तोड़ने की आहट से उनकी जाग हो गई। जब वह कमरे से बाहर निकलकर आए। तभी बदमाशों ने उनके सिर पर तमंचा तान दिया। इसके बाद उनके कमरे में रखे बक्शे को भी खंगाला। लेकिन बदमाशों को बक्शे से कुछ नहीं मिला। इसके बाद बदमाश शांत रहने की धमकी देकर भाग निकले। बदमाशों के जाने के बाद उन्होंने मंदिर के प्रबंधक धर्मेंद्र सिंह को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही प्रबंधक व पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। मंदिर में हुई लूट की जानकारी मिलने पर देर रात ही कोतवाल गौरव विश्नोई पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे। पुलिस फोर्स ने बदमाशों को तलाश किया, लेकिन सुराग नहीं लगा। सोमवार सुबह सीओ केके तिवारी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। सीओ केके तिवारी ने बताया कि पुजारी की तहरीर पर चोरी की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। घटना का जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed