फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The priest stabbed himself with a knife and staged a robbery in the temple

Budaun News: पुजारी ने खुद को चाकू से जख्मी कर किया मंदिर में डकैती का नाटक

Tue, 29 Jul 2025 01:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
The priest stabbed himself with a knife and staged a robbery in the temple
दातागंज के रघुनाथ मंदिर में चोरी की घटना के बाद जुटे लोग। संवाद
दातागंज। क्षेत्र के गांव भटौली में रंगनाथ मंदिर के पुजारी ने रविवार रात डकैती का नाटक कर पुलिस के पसीने छुड़ा दिए। पुजारी ने स्वयं पर चाकू से कई वार किए। मंदिर में लगी संस्थापक के माता-पिता की मूर्ति खंडित की। दान पात्र, पीतल के घंटे समेत सारा सामान तहस नहस किया। हकीकत छुपाने को सीसी कैमरे तोड़ दिए। डकैती की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की। उसके बाद पुजारी की करतूत सामने आ गई। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


गांव भटौली के श्रीकृष्ण गुप्ता ने कनकपुर रोड पर अपने माता-पिता की याद में करीब दो साल पहले रंगनाथ मंदिर का निर्माण कराया था। उन्होंने डेढ़ साल पहले इस्लामनगर क्षेत्र के गांव अखामई निवासी सत्यम शर्मा उर्फ दुष्यंत शर्मा को मंदिर पर देखभाल व पूजापाठ के लिए पुजारी रख दिया था। रविवार रात एक बजे पुजारी ने मंदिर के संस्थापक श्रीकृष्ण को सूचना दी कि पिकअप वाहन व बाइक से आठ से दस बदमाश मंदिर में घुस आए है। मंदिर के सामान की तोड़फोड़ की। बदमाश दानपात्र समेत मंदिर का सामान को लूट ले गए है। उसने बदमाशों का विरोध किया तो उस पर चाकू से कई वार कर घायल कर गए है।
विज्ञापन

मंदिर में लूटपाट की सूचना मिलते ही संस्थापक मोहल्ले के लोगों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने डायल 112 व कोतवाली पुलिस को सूचना दी। सूचना पर आई पुलिस ने जांच की, लेकिन देर रात होने के कारण पुलिस घटनास्थल का निरीक्षण कर वहां से लौट गई। सोमवार सुबह फोरेंसिक टीम व पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य संकलित किए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की। फिर मंदिर में तोड़फोड़ व सामान को ले जाते हुए पुजारी ही दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस मंदिर के पास ही उसके बताए गए स्थानों से सामान भी बरामद कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। उसे जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसी कैमरा बंद होने की दी थी जानकारी
पुलिस की पूछताछ में पुजारी ने बताया कि उसे मंदिर में लगे सीसी कैमरों के बंद होने की जानकारी दी गई थी। इस वजह से उसने सीसी कैमरों पर ध्यान नहीं दिए। हालांकि उसने अपनी करतूत छुपाने के लिए चार सीसी कैमरे तोड़ दिए थे। दातागंज कोतवाल गौरव विश्नोई ने बताया कि पुजारी ने लूटपाट की साजिश खुद रची थी। उससे पूछताछ की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed