फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The power supply will remain closed today Kuru

आज बंद रहेगी कुरऊ की बिजली सप्लाई

Sun, 24 Jan 2016 11:54 PM IST
बदायूं।
बदायूं। Updated Sun, 24 Jan 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
The power supply will remain closed today Kuru
शहर से जुड़े एक क्षेत्र की बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए विभाग पुराने पैनल हटाकर नए पैनल लगाएगा। इसके लिए 25 जनवरी को पूरे दिन बिजली सप्लाई बंद रखी जाएगा। वहीं दूसरी ओर बिजली विभाग ने बकाया वसूली को विशेष अभियान के दौरान शहर के तीस कनेक्शन काट दिए। इन कनेक्शन धारकों पर 7.12 लाख रुपये बकाया है।
विज्ञापन

यहां बता दें कि शहर से लगे कुरऊ क्षेत्र में सप्लाई देने वाले पैनल पुराने हो जाने के कारण इस इलाके में बिजली सप्लाई में कठिनाई हो रही थी। एसडीओ सदर छैल बिहारी ने बताया कि सप्लाई सुचारु रखने के लिए पैनल बदलना उचित समझा गया है। 25 जनवरी को कुरऊ क्षेत्र की सप्लाई के लिए पैनल बदले जाने का काम होगा। इसके लिए सुबह नौ बजे से शाम सात बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी।
विज्ञापन

इधर, एसडीओ के नेतृत्व में शहर में वसूली अभियान में जिन लोगों पर बिजली का बकाया था और बकाया राशि जमा नहीं कर रहे थे, ऐसे 30 लोगों के कनेक्शन काट दिए गए। इनमें कबूलपुरा में आठ, कचहरी क्षेत्र में सात, नवादा में 11 और पनबड़िया क्षेत्र में चार कनेक्शन काटे गए। इन कनेक्शन धारकों पर 7.12 लाख का बकाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed