फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The power supply was not on track for the third day

बिजली सप्लाई तीसरे दिन भी पटरी पर नहीं आई

Wed, 29 Apr 2015 11:56 PM IST
बदायूं।
बदायूं। Updated Wed, 29 Apr 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
The power supply was not on track for the third day
आंधी के बाद पटरी से उतरी बिजली सप्लाई अब तक नहीं संभल पाई है। बुधवार को भी जिले में 18 से 20 घंटे की बिजली कटौती हुई। इससे कई इलाकों में पेयजल आपूर्ति भी ठप हो गई है। बिजली विभाग आंधी से हुए नुकसान का अब तक आकलन नहीं कर पाया है। ज्यादा लोड से डैमेज हुए पनबड़िया बिजली घर के आठ एमबीए के ट्रांसफार्मर को गुरुवार को बदले जाने की उम्मीद है। ट्रंासफार्मर आगरा से आ रहा है।
विज्ञापन

सोमवार की रात आंधी की वजह से जिले में हजारों पेड़ धराशायी हो गए थे। इससे बिजली के सैकड़ाें पोल भी टूट गए। जिले में तमाम स्थानों पर बिजली लाइनें क्षतिग्रस्त हो गईं। इसके बाद भी तमाम इलाकों में बिजली सप्लाई ठप है। दस्तूर के लिए अलग-अलग इलाकों में घंटे-दो घंटे सप्लाई देकर काम चगाया जा रहा है। पनबड़िया बिजली घर में आठ एमबीए का ट्रांसफार्मर डैमेज हो गया था। इससे शहर के तमाम इलाकों में भी बिजली सप्लाई ठप है।
विज्ञापन


नुकसान का आकलन तक नहीं हुआ
बिजली विभाग तीसरे दिन भी आंधी से हुए नुकसान का आकलन नहीं कर सका है। अधीक्षण अभियंता अनूप चंद्रा ने बताया कि पूरे जिले में नुकसान हुआ है। सभी जगहों से सूचनाएं जुटाई जा रही हैं। सूचनाएं आने के बाद ही नुकसान का आकलन हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज होगा सप्लाई में कुछ सुधार
बिजली विभाग के अधिकारियों की मानें तो गुरुवार को बिजली सप्लाई की स्थिति में कुछ सुधार होगा। पनबड़िया उपकेंद्र के लिए आगरा से आठ एमबीए का ट्रंासफार्मर देर रात बदायूं पहुंच जाएगा। इसको लगाने का काम गुरुवार शाम तक पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed