फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The poor state of village developed in papers seen by inspection

निरीक्षण करके देखा कागजों में विकसित गांव का खस्ता हाल

Thu, 21 Jan 2016 10:52 PM IST
बिल्सी।
बिल्सी। Updated Thu, 21 Jan 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन
एसडीएम विधान जायसवाल ने बुधवार को ओया गांव में शीतकालीन निरीक्षण कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। निरीक्षण के दौरान ग्राम  पंचायत सचिव गैरहाजिर मिले, इसलिए उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई को लिखा है।   
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि 22 इंडिया मार्का हैंडपंपों में दो खराब पड़े हैं। स्कूलों की स्थिति सही पाई गई। लेखपाल राकेश कुमार ने मौके पर खतौनी को पढ़कर सुनाया। लोगों ने कहा कि गांव में करीब 100 मनरेगा जॉब कार्ड बने हैं, लेकिन काम किसी को नहीं मिलता है। पौधरोपण के लिए आवंटित भूमि पर एक भी पौधा नहीं लगाया गया। साथ ही पशुओं का टीकाकरण के लिए कोई टीम नहीं जाती है, जिससे पशुओं की बीमारी के बाद मौत हो जाती है। गांव में आंगनबाड़ी केंद्र न होने पर भतरीगोवर्धनपुर की आंगनबाड़ी वर्कर लता शंखधार को जिम्मेदारी दी गई है, लेकिन बच्चों का पुष्टाहार वितरण नहीं करने की शिकायत की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed