{"_id":"6af4b6038bd55259680b4cb4","slug":"the-police-will-take-further-action-in-the-murder-case-only-after-receiving-the-ballistic-examination-report-badaun-news-c-123-1-bdn1038-177448-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: बैलिस्टिक जांच रिपोर्ट मिलने के बाद ही हत्याकांड में आगे कार्रवाई करेगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: बैलिस्टिक जांच रिपोर्ट मिलने के बाद ही हत्याकांड में आगे कार्रवाई करेगी पुलिस
विज्ञापन
बदायूं। हजरतपुर थाना क्षेत्र में रामगंगा पुल के पास खेत में सीने में गोली लगा अनुराग का लहूलुहान शव मिलने के मामले में पुलिस बरामद अवैध तमंचे की बैलिस्टिक जांच कराएगी। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई करेगी। पुलिस ने घटनास्थल से तमंचा, बीयर की केन और मोबाइल बरामद किया था। तमंचे को जांच के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है। इसमें हत्या में रिपोर्ट दर्ज हुई है।
हजरतपुर गांव निवासी अनुराग (23) नोएडा में रहकर एक कंपनी में नौकरी करता था। परिजनों के मुताबिक, सोमवार से वह लापता था। मंगलवार सुबह करीब 10 बजे खेत में उसका शव पड़ा मिला था। उसके सीने में गोली लगी थी। परिजनों ने प्रेमिका, उसके पिता समेत तीन लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उनका आरोप है कि प्रेम प्रसंग के चलते अनुराग की हत्या की गई है।
वहीं, पुलिस की शुरुआती जांच में आत्महत्या की आशंका जताई गई थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गोली लगने से फेफड़ा फटने के कारण मौत होने की पुष्टि हुई थी। अब पुलिस बरामद तमंचे की बैलिस्टिक जांच के जरिये यह पता लगाने की कोशिश करेगी कि अनुराग को लगी गोली उसी तमंचे से चली थी या नहीं। जांच रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
सीओ दातागंज अशेष नाथ सिंह ने बताया कि प्रकरण में शव के पास मिले तमंचे की बैलिस्टिक जांच कराई जाएगी। जांच रिपोर्ट आने के बाद उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।