फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The police took the lovers to Kasganj, action will be taken against the youth

Budaun News: प्रेमी-युगल को कासगंज ले गई पुलिस, युवक पर होगी कार्रवाई

Sun, 22 Mar 2026 12:16 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sun, 22 Mar 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
The police took the lovers to Kasganj, action will be taken against the youth
उझानी। तीन दिन पहले कछला गंगाघाट पर कीटनाशक पीकर जान देने की कोशिश करने वाले प्रेमी-युगल को कासगंज जिले की पुलिस अपने साथ ले गई। किशोरी की मां ने उसके प्रेमी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद आरोपी युवक पर कार्रवाई तय मानी जा रही है।
विज्ञापन

कासगंज के सहावर थाने के दरोगा के साथ पुलिस कर्मी शनिवार पूर्वाह्न बदायूं रोड स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचे। मेडिकल कॉलेज में भर्ती किशोरी और उसके प्रेमी के बारे में डॉक्टरों से जानकारी के बाद दोनों को हिरासत में ले लिया गया। उस वक्त किशोरी के परिजन भी मौके पर बताए गए। पुलिस दोनों को अपने साथ सहावर थाने ले गई है। सहावर के प्रभारी निरीक्षक गोविंद बल्लभ शर्मा ने बताया कि किशोरी के बयान दर्ज किए जाने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। किशोरी की मां ने राम मनोज के खिलाफ उसे बहला-फुसलाकर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

--------------------

बीच का रास्ता खोजने में जुटे दोनों के घरवाले
सहावर क्षेत्र के गांव निवासी नामजद राम मनोज की प्रेमिका नाबालिग है। पुलिस समेत दोनों के परिजन इस हकीकत से वाकिफ है। राम मनोज के रिश्तेदारों ने किशोरी के परिजनों से भी संपर्क साधा है। चूंकि, दोनों के घरवाले एक ही कुनबे के हैं, इस कारण बीच का रास्ता खोजने की कोशिश की जा रही है। बताते हैं कि लड़की नाबालिग होने की वजह से आरोपी पॉक्सो के तहत भी कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed