फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The phone will be the presence of Massab

फोन से ली जाएगी मास्साब की उपस्थिति

Mon, 01 Aug 2016 10:55 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Mon, 01 Aug 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
प्रधानाध्यापक के मोबाइल की बजेगी घंटी
दो अनुदेशकों को लगाया ड्यूटी पर
बच्चों और शिक्षकों से भी बात करेंगे बीएसए
ऑफिस में बैठे- बैठे ले सकेंगे एमडीएम बनने वाले भोजन की जानकारी 
बीएसए का एक और प्रयोग: 

 बेसिक स्कूलों में कार्यरत शिक्षक अब बंक नहीं मार पाएंगे। लाइन से उतरी चल रही बेसिक शिक्षा को पटरी पर लाने में लगे बीएसए पीसी यादव ने एक और नया प्रयोग किया है। इसके तहत किसी भी शिक्षक की उपस्थिति दूरभाष से जानी जाएगी। बीएसए ने दो अनुदेशकों ड्यूटी पर लगाया है। यह किसी भी प्रधानाध्यापक से दूरभाष पर शिक्षकों की उपस्थिति और बच्चों और एमडीएम के बारे में जानकारी लेंगे। बीएसए भी सीधे प्रधानाध्यापक से बात करेंगे। इस नई व्यवस्था पर तीन अगस्त से काम शुरु हो जाएगा।
बेसिक के स्कूलों में कार्यरत बहुत से शिक्षक समय से स्कूल नहीं पहुंचते हैं या फिर मौका पाते ही बंक मार लेते हैं। लोगों द्वारा अक्सर ऐसी शिकायतें भी बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों से की जाती हैं। पिछले दिनों विभागीय और प्रशासनिक अधिकारियों ने स्कूलों को चेक किया तो तमाम शिक्षक नदारद मिले। कई के छुट्टी पर होने के बारे में मौजूद मिले स्टाफ को भी जानकारी नहीं थी। न ही उनका कोई अवकाश प्रार्थना पत्र ही स्कूल में पाया गया। इससे साफ हो गया था कि ऐसे शिक्षक मौका पाते ही बंक मार लेते हैं।
विज्ञापन

बीएसए पीसी यादव ने सोमवार को बताया कि अब दूरभाष के जरिए सभी शिक्षकों की उपस्थिति जांची जाएंगी। पड़ौलिया उच्च प्राथमिक स्कूल के अनुदेशक दीपेश पाल और जखेली के रामौतार की ड्यूटी लगाई गई है। बताया कि यह दोनों अनुदेशक जिले के किसी भी स्कूल के प्रधानाध्यापक से दूरभाष पर बातकर शिक्षकों और बच्चों की उपस्थिति के साथ ही एमडीएम के बारे में पूरी जानकारी लेंगे। रोजाना उन्हें रिपोर्ट देंगे। बीएसए ने बताया कि वो भी प्रधानाध्यापक से बात कर शिक्षकों और बच्चों से बात करेंगे। यदि कहीं पर किसी तरह की गड़बड़ी की कोशिश की गई तो सीधे प्रधानाध्यापक को जिम्मेदार मानते हुए कार्रवाई की जाएगी। बीएसए ने कहा है कि शिक्षकों को चाहिए वह नियमित रूप से स्कूल जाकर बच्चों को पूर्ण मनोयोग से शिक्षा दें,ताकि उन पर भी कोई किसी तरह की उंगुली न उठा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई शिक्षकों अनुदेशकों का कटा वेतन
बदायूं। डीएम सीपी त्रिपाठी के आदेश पर सभी उपजिलाधिकारियों के साथ ही अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने 25 जुलाई को जिले के तमाम स्कूलों का निरीक्षण कर शिक्षकों की उपस्थिति का पता लगाया था। तब जिले में दो दर्जन से अधिक शिक्षक और अनुदेशक स्कूलों से नदारद मिले थे। सभी एसडीएम और अन्य अधिकारियों ने अनुपस्थित मिले शिक्षकों-अनुदेशकों के वेतन-मानदेय काटने की संस्तुति बीएसए को थी। डीएम को भी रिपोर्ट प्रस्तुत की गई थी। 

बीएसए पीसी यादव ने बताया कि अधिकारियों को जो भी शिक्षक-अनुदेशक नदारद मिले थे उनका एक दिन का वेतन और मानदेय काटने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। साथ ही संबंद्ध शिक्षकों और अनुदेशकों का भी वेतन-मानदेय पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed