फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The person who killed the farmer arrested, sickle recovered

Budaun News: किसान को मारने वाला गिरफ्तार, दरांती बरामद

Tue, 07 May 2024 05:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2024 05:21 AM IST
विज्ञापन
The person who killed the farmer arrested, sickle recovered
गिरफ्तार सुरजीत। स्रोत- पुलिस
उझानी। मिहौना निवासी किसान श्रीराम की रविवार शाम सरेराह हत्या के मामले में गिरफ्तार सुरजीत की निशानदेही पर पुलिस ने दरांती भी बरामद कर ली। पूछताछ के दौरान उसने हत्या का राज भी खोल दिया। उसने पुलिस को बताया कि काफी पहले श्रीराम ने उसके पिता को पीट दिया था, उसी दिन से वह रंजिश मानने लगा था।
विज्ञापन

हत्या में सुरजीत समेत उसके भाई गिरीश, मदन लाल, मदन लाल के बेटे सचिन को नामजद कराया गया था। नामजदों में सुरजीत को पुलिस ने घटना के कुछ देर बाद ही उसके घर से दबोच लिया था। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि सुरजीत की निशानदेही पर उसी के घर से दरांती बरामद कर ली गई है। हत्या के बाद आरोपियों ने लाठी मौके पर ही फेंक दी थी, जो शव के पास ही पुलिस को पड़ी मिली थी।
विज्ञापन

हत्याकांड को लेकर पूछताछ के दौरान सुरजीत ने पुलिस को यह भी बताया कि जब वह अपने खेत की तरफ निकला तो श्रीराम रास्ते में मिल गया। श्रीराम को देखते ही उसके दिमाग में पिता बिहारीलाल की पिटाई की रंजिश कौंध गई। कहासुनी पर उसने पहले लाठियां मारीं, फिर दरांती से लहूलुहान कर दिया था। पूछताछ के बाद पुलिस ने सुरजीत का सोमवार पूर्वाह्न सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मेडिकल परीक्षण कराया। इसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने सुरजीत को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरजीत ने भाइयों और भतीजे की नामजदगी पर सवाल उठाए
पूछताछ के दौरान हत्यारोपी सुरजीत ने नामजदगी पर सवाल खड़ा कर दिया। उनका कहना था कि उसने श्रीराम की हत्या अकेले ही की थी। भाई और भतीजे तो आसपास भी नहीं थे। घटना के बाद वह पहले जंगल की ओर भागा, फिर अपने घर में आकर छिप गया था। फिर भाइयों और भतीजे को पुलिस ने क्यों नामजद किया। नामजदगी पर प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि विवेचना में असलियत का पता लेगा।


मानसिक मंदितों की भांति व्यवहार करता है सुरजीत
बुजुर्ग श्रीराम की हत्या में गिरफ्तार सुरजीत के व्यवहार को लेकर ग्रामीण भी चर्चा कर रहे हैं। मिहौना में उसके किसी से भी अच्छे संबंध नहीं हैं। बात-बात पर बिफर पड़ना और मानसिक मंदितों जैसा व्यवहार करता है। इसी वजह से कोई भी उससे बात करना पसंद नहीं करता। पूछताछ के दौरान उसने पुलिस के सामने सभी बातें साफ-साफ कह दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed