{"_id":"69921893999b6aa5950c21ca","slug":"the-person-who-broke-the-idol-was-sent-to-jail-a-feast-was-held-with-the-installation-of-a-new-idol-badaun-news-c-123-1-bdn1010-157359-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: मूर्ति तोड़ने वाला गया जेल, नई मूर्ति की स्थापना के साथ हुआ भंडारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: मूर्ति तोड़ने वाला गया जेल, नई मूर्ति की स्थापना के साथ हुआ भंडारा
विज्ञापन
कादरचौक। महाशिवरात्रि के एक दिन पहले मंदिर में मूर्ति तोड़े जाने के मामले में पुलिस ने पकड़े गए आरोपी को रविवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। वहीं टूटी हुई मूर्ति की जगह नई मूर्ति लगा दी गई है। नई मूर्ति की स्थापना के बाद यहां भंडारा कराया गया, जिसमें पूरे गांव ने सहयोग किया। आरोपी के पकड़े जाने के बाद गांव में शांति है।
थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात बाराचिर्रा ग्राम पंचायत के मजरा नरायन नगला मंदिर की जमीन कब्जाने के उद्देश्य से देवी की मूर्ति को खंडित कर दिया गया था। शनिवार सुबह जानकारी होने के बाद ग्रामीणों ने विरोध-प्रदर्शन किया। इसके बाद पुलिस ने मूर्ति खंडित करने के आरोपी बाबूराम को पकड़कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया।
देर शाम मंदिर में पुलिस के सहयोग से शिव परिवार के साथ ही माता काली की नई मूर्ति रखवा दी गई। रविवार को गांव के लोगों ने महाशिवरात्रि पर मंदिर की लिपाई की। साथ ही शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। उत्साह के साथ मंदिर पर भंडारा कराया गया, जिसमें गांव वालों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। एसओ विक्रम सिंह ने बताया कि आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गांव में शांति है। आगे की कार्रवाई के लिए पूरे मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
मंदिर को लेकर विवाद में खंडित की गई मूर्ति
नरायन नगला निवासी प्यारे लाल के कोई संतान नहीं थी। उन्होंने अपनी पत्नी की राय से ग्रामीण के साथ मंदिर स्थापना की चर्चा की। उन्होंने गांव के ही एक व्यक्ति से मंदिर निर्माण के लिए जमीन खरीदी। कागजी कार्यवाही स्टांप पर की गई। इसके बाद पूरे गांव ने चंदा कर 2006 में इस मंदिर का निर्माण कराया। प्यारेलाल की मौत हो चुकी है, उनकी पत्नी के साथ पूरा गांव मंदिर पर धार्मिक आयोजन करता आ रहा है। जिस व्यक्ति से जमीन खरीदकर ग्रामीणों ने मंदिर बनवाया आरोप है कि वही व्यक्ति मंदिर पर कुछ दिन से कब्जा करने के प्रयास में लगा था। आरोप है कि शनिवार रात उसी व्यक्ति ने मूर्ति खंडित कर दी।