फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The performance against the seventh pay commission

सातवें वेतन आयोग के खिलाफ किया प्रदर्शन

Thu, 14 Jul 2016 11:44 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Thu, 14 Jul 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
पुरानी पेंशन को बहाल कराने की उठाई मांग
सात सूत्रीय मांग पत्र सौंपा सिटी मजिस्ट्रेट को

 पुरानी पेंशन को बहाल करने और सातवें वेतन आयोग की रिपोर्ट के विरोध में बृहस्पतिवार को यहां मालवीय आवास पर शिक्षक-कर्मचारी समंवयक समिति ने धरना देकर प्रदर्शन किया। अपनी मांगों को लेकर शिक्षकों-कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी की। मुख्यमंत्री को संबोधित सात सूत्रीय मांग पत्र सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।
धरना प्रदर्शन में समिति के संयोजक चंद्रकेश यादव ने कहा कि सातवें वेतन आयोग की संस्तुतियां पूरी तरह शिक्षक-कर्मचारी विरोधी हैं। यदि इसमें सुधार नहीं किया गया तो शिक्षक-कर्मचारी शांत नहीं बैठेंगे। 2004 के बाद से बंद हुई पुरानी पेंशन व्यवस्था को लागू किया जाए। इस बारे में केंद्र और राज्य सरकार से लगातार मांग की जा रही है किंतु अभी तक कोई फैसला नहीं लिया गया है। इससे साफ होता है कि सरकारें शिक्षक-कर्मचारियों के विरोध में हैं। माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष देशराज सिंह यादव ने कहा कि केंद्र सरकार ने शिक्षकों और कर्मचारियों को केवल ठगा है। कर्मचारी नेता गौरव यादव ने कहा कि यदि मांगों पर जल्द सरकार ने सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन तेज किया जाएगा। अन्य वक्ताओं ने भी पुरानी पेंशन की बहाली पर जोर दिया। कहा कि इस मुद्दे पर शिक्षक कर्मचारी शांत नहीं बैठेंगे। अगले माह आंदोलन को तेज किया जाएगा। इस बीच कर्मचारियों-शिक्षकों ने जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

धरना-प्रदर्शन में सुरेश चंद्र चौधरी, आलोक कुमार, पुष्पदेव भारद्वाज, नबाव अली, शैलेंद्र सिंह, दामोदर सिंह, राजीव राज, पवन यादव, योगेंद्र सिंह, अराफात, माधव सिंह, अजयपाल सिंह, जमाल अख्तर,अवनीश्वर सिंह, उदयवीर सिंह, सुरेंद्र सिंह, ब्रजेश यादव, मधुकर उपाध्याय, सीमा यादव, अशोक कुमार आदि तमाम शिक्षक-कर्मचारी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed