फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The order is in vain, petrol is available at pumps without helmets.

Budaun News: आदेश हवा हवाई, बिना हेलमेट के ही पंपों पर मिल रहा पेट्रोल

Sun, 02 Nov 2025 10:58 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 02 Nov 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
The order is in vain, petrol is available at pumps without helmets.
सहसवान में बिना हेलमेट के ही पेट्रोल देते कर्मचारी । संवादइ
बदायूं। शासन का नो हेलमेट-नो फ्यूल का आदेश हवा-हवाई साबित हो रहा है। रविवार को इस आदेश की हकीकत परखी गई तो सभी पेट्रोल पंपों पर नियमों की धज्जियां उड़ती दिखीं। पंप पर बिना हेलमेट लगाए लोगों को पेट्रोल दिया जा रहा था।
विज्ञापन


जिले में 130 से अधिक पेट्रोल पंप संचलित हैं। 26 जनवरी से बिना हेलमेट के पेट्रोल दिए जाने पर रोक लगा दी गई, लेकिन यह आदेश कागजों तक ही सिमटकर रह गया है। आदेश का पालन कराने के लिए जिम्मेदार अधिकारियों ने भी इस दिशा में कोई पहल नहीं की। नतीजा पेट्रोल पंपों से बिना किसी रोकटोक के चालकों को पेट्रोल उपलब्ध कराया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले में हेलमेट की अनिवार्यता को लेकर शुरू किए गए नो हेलमेट-नो फ्यूल अभियान का दूसरे दिन भी पालन होते नहीं दिखा। डीएम के सख्त निर्देश और पेट्रोल पंपों पर नोटिस व बैनर चस्पा होने के बावजूद न बाइक सवार नियम मानते दिखे और न ही पंप कर्मियों ने उसे लागू ही किया। कई स्थानों पर बिना हेलमेट तीन सवारी बाइक पर सवार होकर आराम से पेट्रोल भरवाते रहे, जबकि पंप ऑपरेटर चुपचाप सेवा देते रहे। यातायात पुलिस, परिवहन और पूर्ति विभाग को जिम्मेदारी देने के बावजूद कोई अधिकारी मौके पर नजर नहीं आया, जिससे साफ है कि अभियान सिर्फ कागजों तक ही सीमित रह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



तस्वीरें खोल रहीं दावों की पोल

तीन सवारी, फिर भी मिला पेट्रोल
सहसवान के एचआर फिलिंग स्टेशन पर पूर्वाह्न 11:30 बजे कई बाइक सवार व स्कूटी सवार तीन युवकों को बिना हेलमेट पेट्रोल दिया गया। यहां तो सरकार के आदेश को तार-तार कर दिया। एक तो तीन सवारी ऊपर से बिना हेलमेट पेट्रोल दिया जा रहा था।

बैनर के सामने ही आदेश तार-तार
बिसौली फिलिंग स्टेशन, बदायूं रोड पर नो हेलमेट, नो फ्यूल का बैनर लगा था, फिर भी कर्मचारी बाइक चालकाें को बिना हेलमेट के ही पेट्रोल देते मिले। यहां खुलेआम शासन के नियमों की धज्जियां उड़ती रहीं और बाइक चालक बिना हेलमेट केे ही पेट्रोल ले जाते रहे।


कर्मचारी भी नहीं देखते हेलमेट

बाइक चालक तो पेट्रोल लेने के लिए बिना हेलमेट आ ही रहे हैं पर कर्मचारी भी किसी बाइक चालक से हेलमेट के बारे में पूछताछ नहीं करते हैं। तीन सवारी बैठे तेल देना सख्त मना है फिर सहसवान के इस पंप पर तेल मिलता रहा।


उझानी में भी नहीं होता मिला आदेश का असर
उझानी कस्बे में एक दर्जन से अधिक पेट्रोल पंप संचालित हैं। रविवार को देखा गया कि किसी पेट्रोल पंप पर शासन के आदेश का पालन नहीं हो रहा था। सभी पर बिना हेलमेट के ही पेट्रोल दिया जा रहा था। कर्मचारियों से पूछा तो एक ही जवाब था कि अब आदेश का कोई पालन नहीं कर रहा है।



बिना हेलमेट पहने किसी को भी बाइक नहीं चलानी चाहिए। यातायात पुलिस लगातार चेकिंग अभियान चलाकर नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ समय-समय पर कार्रवाई करती रहती है। - डॉ. बृजेश कुमार सिंह, एसएसपी


सभी पेट्रोल पंपों पर नोटिस चस्पा किए जा चुके हैं। नियमों की अनदेखी करने वाले पंप ऑपरेटरों पर पूर्ति विभाग के माध्यम से कार्रवाई कराई जाएगी। वहीं बिना हेलमेट चालकों का चालान किया जाएगा। - सतीश मिश्रा, जिला पूर्ति अधिकारी

सहसवान में बिना हेलमेट के ही पेट्रोल देते कर्मचारी । संवादइ

सहसवान में बिना हेलमेट के ही पेट्रोल देते कर्मचारी । संवादइ

सहसवान में बिना हेलमेट के ही पेट्रोल देते कर्मचारी । संवादइ

सहसवान में बिना हेलमेट के ही पेट्रोल देते कर्मचारी । संवादइ

सहसवान में बिना हेलमेट के ही पेट्रोल देते कर्मचारी । संवादइ

सहसवान में बिना हेलमेट के ही पेट्रोल देते कर्मचारी । संवादइ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed