फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The number of contracted buses has increased, but passengers are still wandering

Budaun News: अनुबंधित बसों के फेरे बढ़े, फिर भी भटक रहे यात्री

Wed, 29 Jan 2025 11:42 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
The number of contracted buses has increased, but passengers are still wandering
गोपाल।
बदायूं। परिवहन निगम की 115 बसें महाकुंभ में चले जाने के बाद से जिले में बसों का टोटा है। दिल्ली जाने वाले यात्रियों को बाहरी डिपो की बस आने का इंतजार करना पड़ रहा है तो वहीं लोकल रूट पर एक-एक घंटे इंतजार के बाद बस मिल पा रही है। कई बसें लोकल रूट पर चलते-चलते रास्ते में ही खड़ी हो रहीं हैं। बताया जा रहा है कि जो बसें रह गईं हैं वह खटारा हैं, जो लोकल रूट पर भी यात्रियों को गंतव्य तक नहीं पहुंचा पा रहीं हैं।
विज्ञापन


प्रयागराज महाकुंभ में बदायूं डिपो से करीब 115 बसें जाने से लंबे रूट पर बसों का संचालन थम गया है। दिल्ली, अलीगढ़, मेरठ, गाजियाबाद, मुरादाबाद, नोएडा और अनूपशहर के लिए रोडवेज बसों का संचालन नहीं हो पा रहा है। यहां आने-जाने के लिए बाहरी डिपो की बसों का ही सहारा लिया जा रहा है।
विज्ञापन

डिपो से प्रतिदिन निगम और अनुबंध की बसों का हरिद्वार, देहरादून, हल्द्वानी, दिल्ली, मथुरा, अलीगढ़, आगरा, हाथरस, एटा, कासगंज, लखनऊ, मेरठ, फर्रूखाबाद, मुरादाबाद, कौशाम्बी, गाजियाबाद और अनूपशहर के लिए संचालन होता था। लंबे रूट के अलावा अन्य रूटों पर संचालित बसों के प्रयागराज जाने पर संचालन रुक गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में अब सिर्फ लोकल रूट पर ही 66 बसों को दौड़ाया जा रहा है। हालांकि फेरे बढ़ा दिए गए हैं, इसके बाद भी यात्रियों को रोडवेज बस का इंतजार करना पड़ रहा है। एक-एक घंटे तक यात्री भटकने को मजबूर हो रहे हैं। अन्य रूट के लिए बसों का संचालन बंद हो जाने पर यात्रियों को परेशानी हो रही है।
यात्री मनमोहन ने बताया कि कि चंदौसी जाने के लिए एक घंटे से बस का इंतजार कर रहे हैं। मुकेश ने बताया कि बरेली जाने के लिए भी कोई बस न होने पर अन्य डिपो की बस का इंतजार कर रहा हूं।





दिल्ली की बस के लिए करना पड़ा इंतजार
शाहजहांपुर के गोपाल ने बताया कि दिल्ली जाना है। दोपहर 12 बजे से खड़े हैं। आधे घंटे से ज्यादा का समय हो गया। बस नहीं मिली। रोडवेज कर्मचारी कह रहे हैं। किसी दूसरे डिपो की बस आ रही होगी उसी से जाना। इंतजार कर रहे हैं। पता नहीं कब तक बस आएगी।



रामपुर जाने की बस के लिए करना पड़ा काफी इंतजार
रामपुर के रहने वाले सुनील कुमार ने बताया कि करीब आधा घंटे पहले पूर्वाह्न 11 बजे बस अड्डे पर आ गए थे। रामपुर के लिए बस न होने की वजह से परेशान हैं। इंतजार कर रहे हैं। बस कब आएगी यह कोई नहीं बता पा रहा।




लंबे रूट पर समस्या आ रही है। लोकल रूट के लिए बसों के फेरे बढ़ा दिए गए हैं। जिन रूट पर अधिक यात्री निकल रहे हैं, उस पर रोडवेज बसों का संचालन किया जा रहा है। सात फरवरी तक प्रयागराज से बसों के आने पर सभी रूटों पर संचालन सामान्य हो जाएगा। -अजय कुमार, एआरएम बदायूं

गोपाल।

गोपाल।

गोपाल।

गोपाल।

गोपाल।

गोपाल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed