फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The newly elected office bearers of the bar association were administered the oath of office and secrecy.

Budaun News: बार के निर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ

Sat, 24 Jan 2026 01:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jan 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
The newly elected office bearers of the bar association were administered the oath of office and secrecy.
शपथ लेते नवनिर्वाचित अ​धिवक्ता।संवाद
बदायूं। जिला बार एसोसिएशन के ऑडिटोरियम हॉल में नवनिर्वाचित अध्यक्ष देवपाल सिंह, महासचिव संदीप मिश्रा समेत पूरी कार्यकारिणी को निर्वाचन अधिकारी सुरेंद्र पाल सिंह ने पद एवं गोपनीयता की शपथ शुक्रवार को दिलाई।
विज्ञापन



बार एसोसिएशन का चुनाव 21 जनवरी को हुआ था। शपथ ग्रहण से पहले बार अध्यक्ष रहे पवन कुमार गुप्ता व महासचिव अरविंद परमार ने पूरे वर्ष का आय-ब्यय का ब्यौरा पटल पर रखा। कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष देवपाल सिंह, बार महासचिव संदीप कुमार मिश्रा ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।
विज्ञापन

इसके साथ ही वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल कुमार जौहरी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष मरगूब सोनी, संयुक्त सचिव प्रशासन अमित कुमार सोलंकी, संयुक्त सचिव प्रकाशन अनिल यादव, कोषाध्यक्ष अवधेश कुमार, संयुक्त सचिव पुस्तकालय नीलू मिश्रा के अलावा सदस्य वरिष्ठ कार्यकारिणी आदित्य कुमार, सुरेंद्र पाल शर्मा एवं सदस्य कनिष्ठ कार्यकारिणी में सुमन कश्यप, नीरज सक्सेना, गौरव, पवन कुमार गौतम, सतीश पाल, कुमारेश कुलश्रेष्ठ को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शपथ ग्रहण के पश्चात बार महासचिव संदीप कुमार मिश्रा ने कहा कि अधिवक्ताओं की समस्याओं का समाधान, संगठन की मजबूती और बार की गरिमा बनाए रखना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने सभी अधिवक्ताओं से एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। अध्यक्ष देवपाल सिंह ने कहा कि नई कार्यकारिणी अधिवक्ता हितों की रक्षा, बार एवं बेंच के बीच समन्वय तथा न्यायिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेगी। समारोह के अंत में सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को फूल-मालाएं पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला बार के पूर्व अध्यक्ष अजय पाल गुप्ता ने किया।

शपथ लेते नवनिर्वाचित अधिवक्ता।संवाद

शपथ लेते नवनिर्वाचित अधिवक्ता।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed