{"_id":"c01c5689c3bf0136b770be9e2b92fca6","slug":"the-new-delimitation-will-panchayat-elections-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए परिसीमन से होगा पंचायतों का चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए परिसीमन से होगा पंचायतों का चुनाव
badaun
Updated Fri, 08 May 2015 06:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में आगामी पंचायत चुनाव नए परिसीमन से होना है। पंचायतों में वार्ड और ग्राम पंचायतें बढ़ेंगी। इसके लिए तैयारियां जारी हैं। पिछले दिनों विधानसभा की वोटर लिस्ट से पंचायतों की वोटर लिस्ट का मिलान का काम चल रहा है। इसके जल्दी ही पूरा होने की संभावना जताई जा रही है। 15 में से 10 ब्लाक अपना काम पूरा कर चुके हैं। बाकी को भी जल्दी काम निपटाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
पंचायतों का परिसीमन कार्य हो चुका है। ग्राम पंचायत, ग्राम पंचायत वार्ड, क्षेत्र पंचायत वार्ड और जिला पंचायत वार्ड के परिसीमन में इनकी संख्या बढनी लाजिमी है। अब जो पंचायत के चुनाव आसन्न हैं। इसी नए परिसीमन में होंगे। एडीएम प्रशासन अशोक कुमार श्रीवास्तव ने सहायक निर्वाचन अधिकारी प्रमेंद्र सिंह पटेल के साथ पंचायत चुनावों पर चर्चा भी की है और तैयारियों का जायजा लिया है। इस संबंध में पता लगा कि विधानसभा वोटर लिस्ट से ग्राम पंचायतों की वोटर लिस्ट के मिलान कार्य में अभी कुछ ब्लाकों में शिथिलता पर एडीएम प्रशासन ने नाराजगी जताई और काम समयबद्धता की सीमा में करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन