{"_id":"67436361293b3ba4b10a3a46","slug":"the-nephews-rejected-him-and-strangers-performed-the-last-rites-of-the-body-badaun-news-c-123-1-sbly1029-129920-2024-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: सगे भतीजों ने ठुकराया, गैर ने किया शव का अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: सगे भतीजों ने ठुकराया, गैर ने किया शव का अंतिम संस्कार
विज्ञापन
उघैती। इस्लामनगर क्षेत्र के गांव रुदायन मंदिर में रहने वाले पुजारी की शनिवार को मौत हो गई। मौत बीमारी से हुई। शव का अंतिम संस्कार करने के लिए मृतक के भतीजों को बुलाया गया, लेकिन उन्होंने मना कर दिया। रविवार दोपहर तक शव रखा रहा। फिर एक समाजसेवी ने मुखाग्नि देकर शव का अंतिम संस्कार किया।
थाना उघैती क्षेत्र के गांव ररियामई निवासी हरिओम पाठक (60) की शादी नहीं हुई थी। वह तीन साल पहले अपने हिस्से की जमीन और घर बेचकर पुजारी बन गए थे। वह इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव रुदायन स्थित ज्वाला देवी मंदिर पर जाकर पूजा-पाठ करने लगे और वहीं पर रहते थे।
शनिवार शाम बीमारी के चलते उनका निधन हो गया। वहां के लोगों ने पुजारी के भतीजों को फोन करके उनकी मौत की जानकारी दी और शव घर ले जाने को कहा। उधर, जमीन बेचने से नाराज भतीजों ने उनके शव को ले जाने से इन्कार कर दिया। रविवार की दोपहर रुदायन निवासी विनोद शर्मा ने मुखाग्नि देकर शव का अंतिम संस्कार किया।