फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The name and photo of woman man

नाम महिला का और फोटो पुरुष का

Sat, 28 May 2016 12:44 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Sat, 28 May 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
 जिला पूर्ति विभाग द्वारा बनाए गए डिजिटल राशन कार्डों में कर्मचारियों की गलती की वजह से महिला मुखिया के स्थान पर पुरुषों के फोटो लगा दिए गए हैं। इससे राशन कार्ड धारकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इन त्रुटियों को सुधारने की मांग करते हुए राशनकार्ड धारकों ने जिला पूर्ति कार्यालय में प्रदर्शन किया। साथ ही कोटेदार के खिलाफ राशन वितरण न करने और केरासिन वितरण में अधिक धनराशि वसूलने का आरोप लगाते हुए जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन

जगत ब्लाक की ग्राम पंचायत बसैयाखेड़ा के गांव फरीदापुर सानी में राशन कार्ड बनाने में तमाम गलतियां और हेरफेर किया गया है। इराशन कार्डों में तमाम गलतियां हैं, जिससे कोटेदार उन लोगों को राशन देने में आनाकानी करता है। साथ ही अपात्रों के नाम पर अंत्योदय और बीपीएल राशन कार्ड बनवा दिए गए हैं। ऐसे में वे पात्र महरूम हैं जो वास्तव में बीपीएल की श्रेणी में आते हैं। ग्रामीणों ने राशनकार्डों का सत्यापन कराने की मांग की है। आरोप ये भी है कि कोटेदार ने तमाम राशन कार्ड धारकों के कार्ड निकालकर रख लिए हैं, वह उन लोगों को राशन भी नहीं दे रहा है। इससे परेशान लोगों ने कोटेदार के खिलाफ जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन

डीएसओ से शिकायत करने वालों में सोनवती, सावित्री देवी, कमलेश, सुमित्रा, रामादेवी, लौंगश्री, रामबेटी, देवेंद्र,  कन्यावती, कमलेश, सिपट्टर, पप्पू, दिलीप, बृजपाल, नरेंद्र, अजय सिंह, सुरेश, चेतरात, आशाराम, नरेश, अमर सिंह आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

000000000000
राशन कार्डों पर फोटो एवं अन्य गलतियां कंप्यूटर पर डाटा फीड करने के दौरान हुई हैं, जिन्हें दुरुस्त करा दिया जाएगा। इस मामले में महिला राशन कार्ड धारकों ने शिकायत की है। कोटेदार के खिलाफ जांच कराई जाएगी। यदि ग्रामीणों की शिकायत जांच में सही पाई गई तो कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
- तरमीम अहमद, पूर्ति निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed