फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The Naib Tehsildar will investigate the discovery of illegal gunpowder storage in two warehouses.

Budaun News: दो गोदामों में बारूद का अवैध भंडारण मिलने की नायब तहसीलदार करेंगे जांच

Sat, 05 Sep 2026 12:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
The Naib Tehsildar will investigate the discovery of illegal gunpowder storage in two warehouses.
बदायूं। उझानी क्षेत्र में और शहर के घोंचापुल के पास स्थित पटाखा गोदामों में लाइसेंस की क्षमता से अधिक बारूद का भंडारण मिलने के मामले की जांच तेज हो गई है। गंभीर प्रकरण की जांच नायब तहसीलदार सदर को सौंपी गई है। इसके साथ लाइसेंस धारकों को नोटिस भेजा गया है।
विज्ञापन

उझानी-बिल्सी रोड पर पटाखा व्यापारी पारस गुप्ता के गोदाम पर एसडीएम सदर ने सीओ सिटी और अग्निशमन अधिकारी के साथ मिलकर छापामार कार्रवाई की थी। यहां पर मानक से तीन गुना बारूद जांच के दौरान मिला था। वहीं सिटी मजिस्ट्रेट सुमित सिंह ने पुलिस टीम के साथ मिलकर शहर में घोंचापुल के पास पटाखा गोदाम पर छापा मारा था। यहां पर टीम को प्रथम दृष्टया बारूद की मात्रा अधिक मिली है। इसके बाद में गोदाम को सील कर दिया गया है। वहीं अब इस गोदाम में कितना बारूद है। इसकी जांच नायब तहसीलदार सृजन कुमार के नेतृत्व में होगा। वहीं दुकानदारों को नोटिस भेजा गया है। उनसे जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन



अभी भंडारण ज्यादा मिलने पर सील की कार्रवाई की गई है। पटाखा कारोबारियों से इस संबंध में जवाब मांगा गया है। जवाब आने के बाद में आगे की कार्रवाई की जाएगी। -अवनीश राय, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed