बदायूं। पालिकाध्यक्ष फात्मा रज़ा ने सोमवार को इंद्राचौक से ट्रेड शॉपिंग मॉल होते हुए स्टेशन तिराहा तक नई हॉटमिक्स सड़क और नई लाइटिंग का उद्घाटन किया। इस योजना पर 25.14 लाख रुपये की लागत आई है।
पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा ने कहा कि नगर में जनसुविधाएं मुहैया कराना उनकी प्राथमिकता है। रात के समय सड़क पर सुरक्षा बढ़ाने के लिए कैट्स आई और सफेद पट्टियां लगाई गई हैं। इससे वाहन चालकों को मार्ग का पता चलेगा और दुर्घटनाओं की संभावनाएं कम होगी। इसके अलावा, आक्टागोनल पोल पर लगाई गई अत्याधुनिक लाइटों से क्षेत्र रोशन होगा। उन्होंने सभी को भरोसा दिलाया कि शहर के अन्य हिस्सों में भी इसी तरह के विकास कार्य कराया जाएगा। इस मौके पर सभासद अरविंद राठौर, मुकेश साहू, श्याम पाल सिंह, मनोज कश्यप, रवि, नवैद, प्रेमलता सिंह आदि मौजूद रहे।