{"_id":"697bb78cd172a719b90625c2","slug":"the-mosques-imam-has-been-accused-of-making-inflammatory-statements-badaun-news-c-123-1-bdn1036-156036-2026-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: मस्जिद के इमाम पर भड़काऊ बयान देने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: मस्जिद के इमाम पर भड़काऊ बयान देने का आरोप
विज्ञापन
बिनावर। गांव किशोरपुर में मस्जिद के इमाम पर हिंदू समुदाय के खिलाफ भड़काऊ बयान देने का गंभीर आरोप लगा है। मामले को लेकर गांव निवासी इस्लाम खां छह साथियों के साथ थाने पहुंचे और पुलिस को तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि गांव की मस्जिद में बैठने वाला इमाम मोहिद्दीन लगातार मुस्लिम समुदाय के लोगों को भड़काऊ भाषण दे रहा है। हिंदुओं के खिलाफ आपत्तिजनक व उकसाने वाली बातें कर रहा है। इससे गांव में कभी भी हिंदू-मुस्लिम आमने-सामने आ सकते हैं और बड़ा विवाद हो सकता है।
ग्रामीणों ने बताया कि किशोरपुर गांव में हिंदू और मुस्लिम समुदाय के लोग वर्षों से आपसी भाईचारे के साथ रहते आए हैं। कभी किसी प्रकार का सांप्रदायिक विवाद नहीं हुआ। सभी लोग मिल-जुलकर त्योहार मनाते हैं, लेकिन बीते कुछ दिन से मस्जिद में दिए जा रहे कथित भड़काऊ बयानों से माहौल खराब होने की आशंका पैदा हो गई है।
विज्ञापन
पीड़ित इस्लाम खां का कहना है कि जब उन्हें इस संबंध में जानकारी हुई तो उन्होंने इमाम से मस्जिद में इस तरह की बातें न करने और केवल नमाज अदा कराने तक सीमित रहने की गुजारिश की। आरोप है कि इमाम ने बात मानने के बजाय उन्हें फतवा जारी कराने की धमकी दे दी। इसके बाद ग्रामीणों ने थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की। इस संबंध में थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है।