फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The mobile app will now aware of dengue

अब मोबाइल एप से मिलेगी डेंगू की जानकारी

Mon, 19 Dec 2016 11:30 PM IST
बदायूं ब्यूरो
बदायूं ब्यूरो Updated Mon, 19 Dec 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
केंद्र सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय ने लांच किया एप
संक्रामक रोग सेल ने एप के संबंध में जारी किया आदेश

स्वास्थ्य विभाग भी अब हाईटेक होने लगा है। खासकर संक्रामक रोगों से होने वाली मौतों को लेकर गंभीर केंद्र सरकार ने ‘इंडिया फाइट डेंगू’ नाम से एप लांच किया है। केंद्र सरकार के अतिरिक्त निदेशक राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने इस संबंध में सभी राज्यों को दिशा निर्देश जारी किए हैं। केंद्र सरकार से दिशा निर्देश मिलने के बाद प्रदेश सरकार ने सूबे के सभी सीएमओ को इसके प्रचार-प्रसार को कहा है। 
देश में हर साल मच्छर जनित बीमारियों से सैकड़ों लोगों की जान चली जाती है। मच्छरजनित बीमारियों से मात्र कुछ सावधनियां बरत कर बचा जा सकता है। लोगों में डेंगू के लक्षण  और इससे बचाव की जानकारियों का भी अभाव है। ज्यादा से ज्यादा लोगों को डेंगू फैलने की वजह और इससे बचाव के उपायों को लेकर गंभीर केंद्र सरकार ने डेंगू एप लांच किया है। स्मार्ट फोन के प्लेस्टोर में जाकर ‘इंडिया फाइट डेंगू’ एप डाउनलोड किया जा सकता है। इस एप के जरिए डेंगू बचाव के साथ इसके लक्षण और रोकथाम के उपायों के बारे में भी पता लग सकेगा। इतना ही नहीं यह एप आपको यह भी बताएगा कि आपके सबसे नजदीक कौन सा सरकारी अस्पताल है। केंद्र सरकार से डेंगू एप के बारे में दिशा निर्देश मिलने के बाद उत्तर प्रदेश के राज्य सर्विलांस ऑफीसर ने सभी सीएमओ को दिशा निर्देश दिए हैं। कहा गया है कि डेंगू से बचाव, इलाज और निदान में लगे स्वास्थ्य विभाग के सभी कर्मचारियों को स्मार्ट फोन में ‘इंडिया फाइट डेंगू’ एप डाउनलोड करने के निर्देश जारी करें। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी डेंगू नियंत्रण के काम को और प्रभावी ढंग से कर सकेंगे। 
विज्ञापन

-----
सरकारी रिकार्ड में मिले डेंगू के सिर्फ 10 मामले
बदायूं। स्वास्थ्य विभाग के रिकार्ड पर गौर करें तो चालू साल में स्वास्थ्य विभाग को जिले में डेंगू के सिर्फ 10 मामले ही मिले हैं। निजी अस्पतालों में इलाज कराने वाले लोग इसमें शामिल नहीं हैं। स्वास्थ्य विभाग का रिकार्ड भले कुछ कहता हो, लेकिन सच यह है कि जिले में इस साल 10 लोगों की जान डेंगू से जा चुकी है। ज्यादातर लोगों की मौत बदायूं और बरेली के निजी अस्पतालों में हुई है। स्वास्थ्य विभाग निजी अस्पताल में इलाज कराने वालों को अपने रिकार्ड में शामिल नहीं करता। 
विज्ञापन
विज्ञापन

------
चार महीने में संक्रामक रोगों से हुई थीं 180 मौतें
बदायूं। स्वास्थ्य विभाग भले ही कोई दावा करे, लेकिन अगस्त से नवंबर तक चार महीने में जिले में संक्रामक रोगों से करीब 180 लोगों की जाने गई थीं। सबसे ज्यादा मौतें जगत, मूसाझाग, सालारपुर और कादरचौक ब्लाक में हुई थीं। संक्रामक रोगों से मौतों के इन मामलों को भी सेहत महकमे ने रिकार्ड में शामिल नहीं किया है। 

------
‘इंडिया फाइट डेंगू’ डेंगू एप के संबंध में शासन से दिशा निर्देश मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग के सभी कर्मचारियों और अधिकारियों से स्मार्ट फोन में डेंगू एप डाउनलोड करने के लिए कहा गया है।
-डॉ. नरेंद्र कुमार, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed