फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   One person died after falling from roof in a monkey attack in Badaun s Wazirganj

Budaun: मेहमान-नवाजी में मिली मौत, छत पर भिड़ा बंदरों का झुंड, बचने को भागे अतिथि की छत से गिरकर गई जान

Mon, 07 Nov 2022 01:04 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं Published by: बरेली ब्यूरो Updated Mon, 07 Nov 2022 01:04 AM IST
सार

कई इलाकों में बंदरों की काफी संख्या है। ये लोगों का तमाम नुकसान करते हैं और कई लोगों की बंदरों के हमले में मौत भी हो गई है। बीते 30 जुलाई को दातागंज के ढिलवारी गांव में एक महिला की मौत हुई थी।

विज्ञापन
One person died after falling from  roof in a monkey attack in Badaun s Wazirganj
मोर्चरी के बाहर जानकारी देते परिवार वाले - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के वजीरगंज कस्बे में शनिवार रात एक मकान की छत पर बंदर आपस में लड़ने लगे। उनसे बचकर भागने के चक्कर में 55 वर्षीय रामबहादुर की गिरकर मौत हो गई। वह अपने साढ़ू के घर आए हुए थे।

विज्ञापन


बरेली के आंवला कोतवाली क्षेत्र के गांव भूरीपुर निवासी रामबहादुर का एक साढ़ू राजेंद्र वजीरगंज कस्बे में रहते हैं और दूसरे गांव ब्यौली में। वह शुक्रवार को ब्यौली दावत खाने आए थे और शनिवार को वजीरगंज में राजेंद्र के घर आ गए। रात में खाना खाकर छत पर बने कमरे में लेट गए। बताते हैं कि वह रात करीब दो बजे लघुशंका करने उठे होंगे, तभी बंदरों का झुंड आ गया। बंदर आपस में लड़ने लगे। इससे परिवार वाले भी जाग गए। जब बंदर नहीं भागे तो परिवार के लोग छत पर पहुंचे। उन्होंने किसी तरह डंडा लेकर उन्हें भगाया।
विज्ञापन


उन्होंने रामबहादुर को देखा तो वह कमरे में नहीं थे। वह मकान के पीछे सड़क पर पड़े थे। परिवार वाले उन्हें तुरंत डॉक्टर के पास ले गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। आशंका जताई जा रही है कि वह बंदरों से बचने के लिए भागे होंगे, छत से गिरकर उनकी मौत हो गई। सूचना पर रामबहादुर के परिवार वाले आ गए। थाना पुलिस ने रविवार दोपहर उनके शव का पोस्टमार्टम करा दिया। परिवार वाले उनके शव को भूरीपुर गांव ले गए हैं। देर शाम उनके शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बंदरों की वजह से कई लोग गंवा चुके हैं जान
कई इलाकों में बंदरों की काफी संख्या है। ये लोगों का तमाम नुकसान करते हैं और कई लोगों की बंदरों के हमले में मौत भी हो गई है। 30 जुलाई को दातागंज के ढिलवारी गांव में एक महिला की मौत हुई थी। उससे पहले गांव में दो और महिलाएं छत से गिर गई थीं। दो माह पहले उसावां इलाके के रिजोला गांव में एक व्यक्ति की मौत हो गई। उससे पहले मुजरिया क्षेत्र के गांव दरियापुर में एक किसान की जान जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed