फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The media twisted image of the country : Azam

मीडिया ने बिगाड़ी पूरे देश की छवि: आजम

Mon, 13 Apr 2015 12:07 AM IST
badaun
badaun Updated Mon, 13 Apr 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन

अखिलेश सरकार के कैबिनेट मंत्री आजम खां ने बदायूं में नगर पालिका चेयरमैन फातिमा रजा के शपथ ग्रहण समारोह में मीडिया पर निशाना साधा। आजम ने कहा कि लोकतंत्र के इस चौथे स्तंभ को दीमक लग गया है। मीडिया धंधा बन गया है। धंधे के लिए मीडिया किसी हद तक जा सकता है। कटरा कांड की फर्जी खबरों से मीडिया ने भारत को पूरी दुनिया में बदनाम किया। हम इसके बाद किसी को मुंह दिखाने काबिल नहीं रहे। एक फर्जी खबर ने हिंदुस्तान की छवि पूरे दुनिया में बलात्कारियों के देश की बना दी है। आजम ने मोदी को झूठ बोलने वाला बादशाह कहा।

विज्ञापन

शहर के गांधी ग्राउंड में आजम खां रविवार देर रात शपथ ग्रहण समारोह में बोल रहे थे। आजम का भाषण मीडिया की मुखालफत से शुरू हुआ। आजम ने कहा कि दुनिया के किसी भी देश में मीडिया को इतनी आजादी नहीं जितनी हमारे देश में है। कटरा कांड की फर्जी खबरों से मीडिया ने जो फजीहत कराई वह इतिहास बन जाएगी। संयुक्त राष्ट्र संघ तक भारत की किरकिरी हुई। मीडिया के धंधे में दोस्ती, वफा और मोहब्बत नहीं है। आजम ने उन धर्म गुरुओं पर भी तीखा हमला बोला जो ज्यादा बच्चे पैदा करने की सलाह देते हैं। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी झूठ बोलने वाले बादशाह हैं। कहा, किसान मर रहा है और प्रधानमंत्री पेरिस की यात्रा पर हैं। आजम ने कहा कि बादशाह अपने उन वायदों को पूरा नहीं कर पाया जिनको उसने सौ दिन में पूरे करने का दावा किया था। जो बादशाह अपने लिवास की हिफाजत नहीं कर सका वह देश की हिफाजत क्या करेगा। गांधी ग्राउंड में आजम खां की सभा देर रात 11.25 बजे तक चल रही थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed