{"_id":"6a949289fe653ff8c70516ff","slug":"the-match-turned-in-the-last-two-overs-meow-defeated-kakrala-badaun-news-c-123-1-bdn1010-171947-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: आखिरी दो ओवर में पलटा मैच, म्याऊं ने ककराला को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: आखिरी दो ओवर में पलटा मैच, म्याऊं ने ककराला को हराया
Mon, 31 Aug 2026 01:58 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Mon, 31 Aug 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
ककराला में विजयी टीम को पुरस्कृत करते अतिथि। संवाद
जगत। ककराला में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में म्याऊं की टीम ने ककराला की सीनियर टीम को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। आखिरी दो ओवर में म्याऊं के बल्लेबाज अर्पित ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए लगातार पांच गेंदों पर पांच छक्के जड़ दिए।
टॉस जीतकर म्याऊं ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। ककराला की टीम ने निर्धारित ओवरों में 115 रन बनाए। अनस और उजैर ने पारी की शुरुआत की, लेकिन उजैर बिना खाता खोले आउट हो गए। जुनैद शिवली ने 24 और शोबान ने 44 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। म्याऊं की ओर से अभिषेक और इरशाद ने तीन-तीन तथा राशिद खान ने दो विकेट लिए। 116 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी म्याऊं की टीम शुरुआत में सामान्य रही। गोंनी ने सात, अवनीश ने 25, हसरत ने 20 और अभिषेक ने 10 रन बनाए।
म्याऊं को अंतिम 12 गेंदों में 42 रन की जरूरत थी। दबाव भरे इस समय में अर्पित ने बेहतरीन गेंदबाज अजहर के एक ओवर में लगातार पांच गेंदों पर पांच छक्के जड़कर मुकाबले का रुख पूरी तरह बदल दिया। इसके बाद ककराला के सीनियर खिलाड़ी नदीम के ओवर में दो छक्के लगाकर म्याऊं ने लक्ष्य हासिल कर लिया। अर्पित को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।