फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The man accused of raping a minor girl has been sent to jail.

Budaun News: किशोरी से दुष्कर्म करने के आरोपी को भेजा जेल

Sun, 25 Jan 2026 01:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jan 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
The man accused of raping a minor girl has been sent to jail.
बदायूं। किशोरी को बहलाकर अपने घर ले जाकर दुष्कर्म करने के 25 हजार के इनामिया को पुलिस ने 15 महीने के बाद गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने एक अक्तूबर 2024 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट मेें कहा है कि मोहल्ले का ही अन्नू पुत्र अतरपाल उसकी नाबालिग बेटी को बहलाकर अपने घर ले गया और दुष्कर्म किया। शिकायत करने पर गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। साथ ही पॉक्सो एक्ट भी लगाया गया था। विवेचक ने मामला दर्ज होने के बाद आरोपी की तलाश शुरू की, लेकिन उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी। पुलिस ने न्यायालय से कुर्की वारंट जारी कराते हुए तीन फरवरी 2025 को चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया। 24 जनवरी 2026 को थाना सिविल लाइंस पुलिस ने इनामिया वांछित अभियुक्त अन्नू को मुखबिर की सूचना पर बड़े सरकार मोड़ के पास उझानी रोड से गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायालय में पेश गया, जहां से उसे शनिवार को ही जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed