फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The main accused's son Archit had hatched a conspiracy

अर्चित ने रची थी तिहरे हत्याकांड की साजिश

Fri, 04 Nov 2022 01:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 04 Nov 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
The main accused's son Archit had hatched a conspiracy
तिहरे हत्याकांड के बाद सुनसान पड़ा सपा नेता का घर। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। सथरा गांव के तिहरे हत्याकांड के मामले में पुलिस ने तमाम बातों का खुलासा नहीं किया है। पर, मृतक पूर्व जिला पंचायत सदस्य राकेश गुप्ता के भाई राजेश गुप्ता का दावा है कि इस हत्याकांड की पूरी साजिश का तानाबाना रविंद्र दीक्षित के छोटे बेटे अर्चित ने रचा था।
विज्ञापन

विगत 31 अक्तूबर को उसहैत थाना क्षेत्र के गांव सथरा में सपा नेता व पूर्व जिला पंचायत सदस्य राकेश गुप्ता, उनकी मां शांति देवी और पत्नी शारदा गुप्ता की उनके ही घर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। यह हत्याकांड राजनीति मामले से भी जुड़ा था। इससे पुलिस और अधिकारी रातभर चकरघिन्नी बने रहे। उस दौरान सबकी जुबान पर एक ही सवाल था कि आखिर सपा नेता, उनकी मां और पत्नी की हत्या किसने की। थाना पुलिस तो इसकी जानकारी नहीं जुटा पाई, लेकिन उनके परिवार वालों ने गांव के रविंद्र दीक्षित को मुख्य हत्यारोपी बताया।
विज्ञापन

उसका सहयोगी बेटा सार्थक दीक्षित और विक्रम उर्फ विक्की बताया। इसके अलावा इसमें दो अज्ञात लोग शामिल बताए थे। सपा नेता के भाई राजेश गुप्ता ने इसकी एफआईआर दर्ज कराई थी। उनका कहना था कि रविंद्र का छोटा बेटा अर्चित दीक्षित भले ही हत्याकांड में शामिल नहीं था, लेकिन इसकी साजिश उसने ही रची थी। थाना पुलिस ने भी उसको षड्यंत्र रचने का दोषी माना है। थाना पुलिस अर्चित और विक्रम उर्फ विक्की को तलाश करने का दावा कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एफआईआर के अनुसार चल रही है पुलिस
तिहरे हत्याकांड में कहीं न कहीं उसहैत पुलिस के पैर डगमगा गए हैं। पुलिस गांव जाकर बयान दर्ज करने से तक डर रही है। इसमें पुलिस ने एफआईआर के अनुसार ही जांच शुरू कर दी है। उसी के अनुसार पुलिस चल भी रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed