फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The lover entered the house and snatched the mobile phone from the girl.

Budaun News: घर में घुसकर युवती से मोबाइल छीन ले गया प्रेमी

Sun, 08 Oct 2023 12:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 08 Oct 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
The lover entered the house and snatched the mobile phone from the girl.
कई दिन से मोबाइल पर बात नहीं कर रही थी प्रेमिका
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दबतोरी (बदायूं)। बिसौली कोतवाली क्षेत्र में एक युवक घर में घुसकर प्रेमिका से मोबाइल छीनकर ले गया। उसे धमकी भी दे गया कि अगर उसने किसी और से बात की तो वह उसे जान से मार देगा। हालांकि इस संबंध में परिवार वालों ने कोई तहरीर नहीं दी है लेकिन परिवार वालों ने लड़की के बाहर निकलने पर पाबंदी जरूर लगा दी है।
मामला कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। युवक और युवती एक ही जाति के हैं। दोनों का काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा है। युवक नोएडा में रहकर एक कंपनी में काम करता है। उसने कुछ समय पहले युवती को मोबाइल दिया, जिससे दोनों की अक्सर बात होती रहती थी। पिछले कई दिन से युवती उससे मोबाइल पर बात नहीं कर रही थी।
विज्ञापन

जब चार-पांच दिन तक उसने कॉल नहीं उठाई तो युवक नोएडा से गांव आ गया और सीधे युवती के घर पहुंचा। वह युवती से मोबाइल छीनकर ले गया। उसे धमकी दी कि अगर किसी और बात की तो वह जान से मार देगा। अभी इस मामले में कोई तहरीर आदि देने की बात सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed