फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The locks lying on the secretariats ... the villagers are running to the district headquarters for every work

Budaun News: सचिवालयों पर पड़े ताले... हर काम के लिए जिला मुख्यालय की दौड़ लगा रहे गांव वाले

Mon, 27 Mar 2023 01:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 27 Mar 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
The locks lying on the secretariats ... the villagers are running to the district headquarters for every work
26-बीडीएन-07-कुढाशाहपुर के सचिवालय का मुख्य गेट टूटा हुआ। संवाद
बदायूूं/कादरचौक। ग्राम सचिवालयों में पंचायत सहायकों की तैनाती के बाद लोगों को उम्मीद थी कि अब उन्हें खसरा, खतौनी, जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र समेत अन्य जरूरी दस्तावेज बनवाने के लिए जिला मुख्यालय की दौड़ न लगानी पड़ेगी लेकिन ऐसा नहीं हो पा रहा है लेकिन ज्यादातर सचिवालयों में पंचायत सहायक नहीं बैठ रहे हैं। साथी ही देखभाल न होने से उनकी हालत भी खस्ता होती जा रही है।
विज्ञापन

जिले में 1037 ग्राम पंचायतों में ग्राम सचिवालय खोला गया है। यहां पंचायत सहायकों की तैनाती की गई लेकिन अधिकांश सचिवालयों में पंचायत सहायक नहीं बैठते हैं। इस कारण ग्रामीणों को जरूरी दस्तावेज के लिए अब भी जिला मुख्यालय तक भाग-दौड़ करनी पड़ रही है। इसके साथ ही देखभाल के अभाव में ग्राम सचिवालयों की स्थिति भी खराब होती जा रही है।
विज्ञापन

यदि रोड किनारे या फिर ब्लॉक के बड़े गांव को छोड़ दें तो कटरी क्षेत्र के ग्राम सचिवालयों में कहीं गेट तो कहीं चहारदीवारी नहीं है। इनमें कहीं पर भैंस बंधी जा रही है तो कहीं वाहन खड़े किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव रेवा में बने सचिवालय में चहारदीवारी नहीं है। ग्रामीण इसका इस्तेमाल अपने पशु बंधने के लिए कर रहे हैं। गांव कुढ़ाशाहपुर में मुख्य गेट टूटा है तो गांव बरौरा में लगा ही नहीं है। वहीं गांव खिरिया बाकरपुर में चहारदीवारी नहीं बनी है।

ज्यादातर जगह खराब पड़े हैं सीसीटीवी कैमरे
- कुछ ग्राम सचिवालय को छोड़ दिया जाए तो ज्यादातर की हालत बेहद खराब है। ग्रामीणों के अनुसार कटरी क्षेत्र के सचिवालयों में पुस्तकालय नहीं है। जहां पर युवा पढ़ सके। साथ ही सीसीटीवी कैमरे भी शोपीस बने हुए हैं। गांव बादुल्लागंज, धनूपुरा, मौसमपुर में सीसीटीवी कैमरे से लेकर इंटरनेट कनेक्शन तक नहीं है। साथ ही अन्य कमियां भी है।

तीन सचिवालय है निर्माणाधीन
- ब्लॉक अंबियापुर के गांव नागरजूना, बिसौली के कुरौली और उसावां के जाटी में सचिवालय का भवन निर्माणाधीन है। इन तीनों जगहों पर सचिवालय परिषदीय स्कूल के पास में संचालित कराए जा रहे हैं।


वर्जन
सचिवालयों में भैंस, वाहन पार्किंग आदि की जा रही है तो उनको हटवाया जाएगा। जहां पर सीसीटीवी कैमरे खराब है। उनको सही कराया जाएगा। साथ ही सचिवालयों का निरीक्षण किया जाएगा ताकि जो भी कमियां हैं उन्हें दूर कराया जा सके। - श्रेया मिश्रा, डीपीआरओ

26-बीडीएन-07-कुढाशाहपुर के सचिवालय का मुख्य गेट टूटा हुआ। संवाद

26-बीडीएन-07-कुढाशाहपुर के सचिवालय का मुख्य गेट टूटा हुआ। संवाद

26-बीडीएन-07-कुढाशाहपुर के सचिवालय का मुख्य गेट टूटा हुआ। संवाद

26-बीडीएन-07-कुढाशाहपुर के सचिवालय का मुख्य गेट टूटा हुआ। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed