फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The linter of the house fell, the woman died, the girl child was injured

Budaun News: मकान का लिंटर गिरा, महिला की मौत, बालिका घायल

Thu, 13 Jul 2023 12:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jul 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
The linter of the house fell, the woman died, the girl child was injured
उझानी बारिश से गिरा घर का लिंटर।
अब्दुल्लागंज में हुआ हादसा, मायके में रहती थीं रामबेटी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उझानी (बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र के गांव अब्दुल्लागंज में पहले से दरके मकान का बुधवार सुबह लिंटर गिरने से बुजुर्ग रामबेटी की मौत हो गई। वह करीब पांच महीने से अपने भाई के घर रह रहीं थीं। हादसे में गृहस्वामी की नातिन घायल हो गई।
रामबेटी (65) कासगंज जिले के सोरों कोतवाली क्षेत्र के गांव काइयांनगला निवासी स्व. गुलाब सिंह की पत्नी थीं। वह करीब पांच महीने से अपने भाई अब्दुल्लागंज निवासी चिरौंजीलाल के घर पर आकर रहने लगीं थीं। बुधवार सुबह करीब नौ बजे वह भाई की नातिन पांच वर्षीय शीतल के साथ चारपाई पर बैठीं थीं, इसी दौरान लिंटर गिर गया।
विज्ञापन

हादसे में रामबेटी और शीतल लहूलुहान हो गईं। परिवार के लोगों ने मलबा हटाकर दोनों बाहर निकाला और राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाकर भर्ती करा दिया। इलाज के दौरान रामबेटी ने दमतोड़ दिया। घायल शीतल का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतका के भतीजे गुड्डू ने बताया कि लिंटर पिछले दिनों बारिश के दौरान मामूली रूप से दरक गया था, लेकिन ऐसा भी नहीं था कि गिर पड़ेगा। गुड्डू की सूचना के बाद पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मृतका के घरवालों ने राजस्व विभाग के कर्मचारियों को भी अवगत कराया है। रामबेटी के कोई संतान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed