फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The linter of the house fell in Ferozepur, the child died

Budaun News: फिरोजपुर में मकान का लिंटर गिरा, बालक की मौत

Fri, 28 Jul 2023 01:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jul 2023 01:37 AM IST
विज्ञापन
The linter of the house fell in Ferozepur, the child died
- घर के अंदर खेल रहा था तीन साल का राजा
विज्ञापन


- हादसे से कुछ देर पहले हुई थी गांव में बारिश



संवाद न्यूज एजेंसी

बिसौली (बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र के गांव फिरोजपुर में एक मकान का लिंटर भरभराकर गिर गया। इसमें दबकर तीन साल के बालक राजा की मौत हो गई। परिवार के अन्य सदस्य बाल-बाल बच गए।



हादसा बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे हुआ। परिवार वालों के मुताबिक उस दौरान तीन वर्षीय राजा पुत्र अशोक शर्मा घर के अंदर खेल रहा था। उसके पास में ही अशोक का एक साल का बेटा राज भी लेटा हुआ था जबकि छह साल का बेटा कन्हैया और उनके पत्नी कमलेश घर के बाहर थे।
विज्ञापन


हादसे से कुछ देर पहले ही कमलेश सबसे छोटे बेटे राज को उठाकर बाहर ले गईं। राजा मकान के अंदर ही खेलता रहा। तभी अचानक उनकी आंखों के सामने मकान का लिंटर भरभराकर गिर गया। चीख-पुकार सुनकर मोहल्ले के तमाम लोग आ गए। फिर सभी लोग मलबा हटाने में जुट गए। उन्होंने कड़ी मशक्कत से मकान का मलबा हटाया और बालक को उसके नीचे से निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन




परिवार वाले तुरंत बच्चे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिसौली ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अशोक ने बताया कि राजा उसके तीन बेटों में मझला था। हादसे से कुछ देर पहले ही गांव में बारिश हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed