फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The link will be disabled by certificates

आधार से लिंक किए जाएंगे विकलांग प्रमाण पत्र

Sun, 05 Feb 2017 11:10 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Sun, 05 Feb 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
नए प्रमाण पत्रों के लिए करना होगा ऑन लाइन आवेदन
पुराने प्रमाण पत्र धारकों को भी कराना होगा आधार लिंक

विकलांग प्रमाण पत्रों को भी अब आधार से लिंक किया जाएगा। नए विकलांग प्रमाण पत्र बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। नई व्यवस्था के तहत जो विकलांगों के प्रमाण पत्र आधार से लिंक नहीं होंगे वह मान्य नहीं होंगे। प्रमाण पत्र आधार से लिंक होने के बाद राष्ट्रीय स्तर पर मान्य होंगे। 
विकलांगों को प्रमाण पत्र जारी करने की अब तक मेन्यू्अल व्यवस्था थी। नई व्यवस्था के तहत पूरी प्रक्रिया को ऑनलाइन कर दिया गया है। नए प्रमाण पत्र बनवाने के लिए पहले से ही ऑनलाइन आवेदन की व्यवस्था लागू है। इसके साथ ही इन प्रमाण पत्रों को भी आधार से लिंक करके ऑनलाइन किया जाना है जो पूर्व में बन चुके मेन्यूअल प्रमाण पत्र हैं। इसके लिए आवेदक को पासपोर्ट साइज की तीन फोटो, स्पेलिंग में नाम जो आधार कार्ड में दर्ज है। जन्मतिथि के साथ विकलांगता का प्रतिशत, प्रमाण पत्र जारी करने की तिथि, आधार कार्ड का नंबर और उसकी फोटो कॉपी सीएओ ऑफिस में जमा करनी होगी। मेन्यूअल विकलांग प्रमाण पत्र आधार के साथ लिंक होने के बाद ऑनलाइन हो जाएंगे। इसके बाद यह पूरे देश में मान्य होंगे। अब तक विकलांग प्रमाण पत्र उसी राज्य में मान्य होते हैं जहां से जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

------
विकलांग प्रमाण पत्रों को आधार कार्ड से लिंक करने का काम चल रहा है। जो पूर्व में मेन्यूअल विकलांग प्रमाण पत्र जारी हो चुके हैं उनको भी आधार से लिंक किया जाना है। नए विकलांग प्रमाण पत्रों के लिए आवेदन ऑनलाइन शुरू किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. केके जौहरी, डिप्टी सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed