फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The lift of the women's hospital is not working, it is also closed in the medical college

Budaun News: महिला अस्पताल की लिफ्ट खराब, मेडिकल कॉलेज में भी बंद

Mon, 21 Apr 2025 01:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 21 Apr 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
The lift of the women's hospital is not working, it is also closed in the medical college
महिला अस्पताल में खराब पड़ी लिफ्ट। संवाद
बदायूं। जिला महिला अस्पताल में लिफ्ट करीब 20 दिन से खराब है। गर्भवती महिलाओं को तीन मंजिल तक सीढि़यों से जाना पड़ता है। मेडिकल कॉलेज में भी लिफ्ट नहीं चलतीं। इससे गर्भवती महिलाओं और मरीजों के साथ तीमारदारों की भी सांस फूल रही है। प्रसव के बाद प्रसूताओं को तीसरी मंजिल से नीचे आने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


महिला अस्पताल में करीब 11 साल पहले गर्भवती महिलाओं को सुविधा देने के लिए लिफ्ट लगवाई गई थी। यह लिफ्ट कई बार ठीक करा दी गई, लेकिन चल नहीं पा रही है। करीब आठ महीने पहले बंद लिफ्ट की खबर अमर उजाला में प्रकाशित हुई अफसर सक्रिय हुए और उसे ठीक करवाएं। अब फिर से लिफ्ट बंद हो गई है।
विज्ञापन

अस्पताल का निर्माण 2014 में 18 करोड़ रुपये से करवाया गया था। अस्पताल में ऑपरेशन थियेटर (ओटी) व 12 बेड वाला एक आईसीयू, लेबर रूम है। ओटी, आईसीयू और पूरा अस्पताल वातानुकूलित है। अस्पताल में चढ़ने उतरने के लिए लगी लिफ्ट खराब है। डिलीवरी के बाद प्रसूताओं को व्हील चेयर के माध्यम से दूसरे मंजिल तक पहुंचाया जा रहा है। कई बार व्हील चेयर उपलब्ध न होने पर प्रसूताएं रैंप के सहारे ही चढ़तीं व उतरतीं हैं। प्रसूताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
फैक्ट फाइल

-रोजाना करीब 35 से 40 प्रसव

सामान्य प्रसव -रोजाना करीब 5 से 7
सिजेरियन प्रसव 10 से 15

- बेड की क्षमता 100

--------
अस्पताल की लिफ्ट बहुत पुरानी हो गई है। इसको कई बार ठीक कराया गया लेकिन चल नहीं पा रही है। लिफ्ट टीक कराने को लगातार पत्राचार भी कर रहे हैं। नए सिरे से लिफ्ट लगाई जानी है। लगी हुई लिफ्ट में कभी भी हादसा भी हो सकता है। लिफ्ट लगने के बाद प्रसूताओं व तीमारदारों की दिक्कत खत्म हो जाएगी। - डॉ. इंदुकांत वर्मा, सीएमएस महिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed