फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The leader of the electricians opened the report of 16 hours supply to the pole-governance, getting two hours

बिजलीकर्मियों के नेता ने खोली पोल-शासन को 16 घंटे सप्लाई की रिपोर्ट, मिल रही दो घंटे

Sat, 30 Apr 2022 01:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
The leader of the electricians opened the report of 16 hours supply to the pole-governance, getting two hours
बिसौली (बदायूं)। विद्युत विभाग के संविदा कर्मचारी संघ के प्रदेश संगठन मंत्री दिनेश चंद्र यादव ने बिजली व्यवस्था की ही पोल खोल दी। इसका वीडियो वायरल होने से अधिकारी असमंजस में हैं।
विज्ञापन

उन्होंने धरना प्रदर्शन के दौरान बताया कि इस समय बिजली व्यवस्था से पूरा जिला परेशान है। बिजली दस मिनट के लिए आती है फिर एक घंटे के लिए चली जाती है। तो कभी बीस मिनट के लिए आती है तो एक घंटे के लिए चली जाती है। ये सब प्रदेश स्तर से हो रहा है। 220 और 132 केंद्र से शासन को लगातार रिपोर्ट भेजी जा रही है कि जिले में 16 घंटे की सप्लाई दी जा रही है। जबकि यहां दो-चार घंटे भी सप्लाई नहीं आ रही है। इससे हर व्यक्ति परेशान है। ऊपर से जितनी सप्लाई आ रही है। हम लोग उसे तुरंत दे रहे हैं। ऐसे में कर्मचारी भी क्या करें। इसके बावजूद कर्मचारियों के साथ मारपीट की घटनाएं हो रहीं हैं। अब तक मुबारकपुर, खितौरा, सहसवान और कादरचौक समेत कई स्थानों पर कर्मचारियों के साथ मारपीट हो चुकी है यह बिल्कुल गलत है। जब ऊपर से ही सप्लाई नहीं मिलेगी तो वह कैसे देंगे।
विज्ञापन

संविदा कर्मचारियों ने ये रखी मांगें
बिसौली (बदायूं)। शुक्रवार को बिसौली विद्युत उपकेंद्र पर धरना प्रदर्शन के दौरान संविदा कर्मचारियों ने प्रमुख रूप से तीन मांगें रखीं। उन्होंने कहा कि जिस तरह विद्युत उपकेंद्रों पर हमले हो रहे हैं। उन्हें देखते हुए विद्युत उपकेंद्रों पर पुलिस सुरक्षा दी जाए। पुलिस कर्मियों को तैनात किया जाए। इसके अलावा जब कर्मचारी मीटर रीडिंग और बिजली चेक करने जाते हैं, तब पुलिस सुरक्षा दी जाए। इस दौरान भी कर्मचारियों पर हमले और मारपीट जैसी घटनाएं हो चुकी हैं। जब पुलिस सुरक्षा दी जाएगी तभी कर्मचारी क्षेत्र में जाएंगे। उन्होंने बिजली रोस्टर देने की मांग की। उन्होंने कहा कि जनता हिसाब मांगती है कि कितने बजे से कितने बजे तक सप्लाई दी जा रही है। रोस्टर होने पर वह जनता को सप्लाई समय बता सकेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

- रोस्टर के अनुसार हम बिजली दे रहे हैं। स्थानीय फाल्ट की वजह से समस्या आ रही हैं तो तत्काल सुधार कराया जाता है। बिसौली की घटना दुखद है, कर्मचारियों की मांगों पर विचार कर पुलिस प्रशासन के अधिकारियों से बात करेंगे। - दीपक कुमार, अधीक्षण अभियंता बदयूं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed