फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The last lunar eclipse of the year will occur in the sign of Saturn along with Pitru Paksha

Budaun News: पितृ पक्ष के साथ शनि की राशि में होगा वर्ष का अंतिम चंद्र ग्रहण

Fri, 05 Sep 2025 01:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 05 Sep 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
The last lunar eclipse of the year will occur in the sign of Saturn along with Pitru Paksha
ज्योतिषविद पं. राजेश कुमार शर्मा
बदायूं। साल का आखिरी चंद्र ग्रहण सात सितंबर को है। ज्योतिषविद पं. राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि जब चंद्रमा कुंभ राशि में होगा। तब इस वर्ष का अंतिम चंद्र ग्रहण पड़ेगा। जो भारत में भी नजर आएगा। ऐसे में सूतक काल भी मान्य होगा। यह भाद्रपद मास की पूर्णिमा तिथि को लगेगा। इसके साथ ही पितृ पक्ष भी आरंभ हो जाएंगे। विशेष है कि यह शनि की राशि कुंभ में लगेगा। इसके साथ ही चंद्रमा पूर्वाभाद्रपद और शतभिषा नक्षत्र में विराजमान होंगे। ऐसे में इसका असर देश-दुनिया में देखने को मिलने वाला है। तीन राशियां ऐसी है जिनके जीवन में सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलने वाले हैं। यह भाग्यशाली राशियां हैं मिथुन, धनु, और मकर हैं।
विज्ञापन


चंद्र ग्रहण तिथि एवं समय
सात सितंबर को भारतीय समय रात्रि 9:57 से 1:26 बजे तक चंद्र ग्रहण रहेगा। इसके साथ ही रात्रि 11:09 पर इसका स्पर्शकाल शुरू होगा। रात्रि 11:42 बजे चंद्र ग्रहण का मध्यकाल होगा और रात्रि 12:23 बजे से मोक्ष काल शुरू होगा। इस प्रकार यह तीन घंटे 29 मिनट रहने वाला है।
विज्ञापन


कब होगा सूतक काल
पंचांग के अनुसार, चंद्र ग्रहण का सूतक काल चंद्र ग्रहण के नौ घंटे पहले से शुरू हो जाता है, इस हिसाब से चंद्र ग्रहण का सूतक काल दोपहर 12:57 मिनट से प्रारंभ हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूतक काल में क्या नहीं करना चाहिए
धर्म शास्त्रों के अनुसार चंद्र ग्रहण के सूतक काल के दौरान मंदिरों के कपाट बंद कर दिए जाते हैं। इस दिन पूजा-अर्चना और किसी भी तरह के धार्मिक अनुष्ठान नहीं करने चाहिए। कहा जाता है कि इस दिन गर्भवती महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को खास सावधानी बरतनी चाहिए। उन्हें इस दौरान घर से बाहर जाने से बचना चाहिए। इस दिन गर्भवती महिलाओं को किसी भी तरह के धारदार औजारों का प्रयोग करने से बचना चाहिए।

किस-किस जगह दिखाई देगा चंद्र ग्रहण
सितंबर महीने में लगने वाला यह चंद्र ग्रहण भारत, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, अमेरिका, फिजी और अंटार्कटिका के अलग-अलग हिस्सों में दिखाई देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed